Bihar Pacs Election: पहले चरण का नामांकन आज से, 26 नवंबर को होगा मतदान, जानिए डिटेल्स

Bihar Pacs Election: पहले चरण में बिहार के 138 प्रखंडों के 1617 पैक्सों में चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू होगा. नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर तक चलेगी. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक होगी. 26 नवंबर को मतदान होगा.

Bihar Pacs Election: पहले चरण में बिहार के 138 प्रखंडों के 1617 पैक्सों में चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन शुरू होगा. नामांकन की प्रक्रिया 13 नवंबर तक चलेगी. बीडीओ कार्यालय में प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. पहले चरण में राज्य के सभी 38 जिलों के चिह्नित पैक्सों में नामांकन शुरू हो रहा है.

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक होगी. 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की तिथि तय की गई है. 26 नवंबर को मतदान होगा. मतदान के दिन ही 26 नवंबर या 27 नवंबर को मतगणना भी होगी.

इन प्रखंडों में आज से नामांकन

अररिया जिले के अररिया , जोकीहाट, पलासी, अरवल के अरवल, कलेर, औरंगाबाद के देव, कुटुम्बा, नवीनगर, मदनपुर, बांका के अमरपुर, बांका, कटोरिया प्रखंड के पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन होगा. बेगूसराय के बखरी, गढ़पुरा, नावकोठी, चेरिया बरियापुर, छौड़ाही, खोदावन्दपुर, पश्चिम चंपारण के भितहां, नौतान, नरकटियागंज, भागलपुर के शाहकुंड, सन्हौला, इस्माइलपुर, गोपालपुर प्रखंड के पैक्सों के लिए नामांकन किया जायेगा.

Also Read: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, 11 नवंबर से होगा नामांकन, जानिए पूरी डिटेल्स

पहले चरण में पटना में 81 पैक्सों में चुनाव

पटना में 81 व मुजफ्फरपुर में 74 पैक्सों में चुनाव कटिहार में 35, खगड़िया में 22, किशनगंज में 39, लखीसराय में 22, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 38, पूर्वी चंपारण में 69, मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 74, नालंदा में 53, नवादा में 64, पटना में 81 पैक्सों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन होगा.

पूर्णिया में 33, रोहतास में 51, सहरसा में 22, समस्तीपुर में 58, सारण में 61, शेखपुरा में 13, शिवहर में 20, सीतामढ़ी में 37, सुपौल में 39 और वैशाली में 55 पैक्सों में 26 नवंबर को चुनाव निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >