Bihar News: बंपर ऑफर! साइकिल के दाम में घर ले जाना चाहते हैं बाइक तो यहां से करें खरीदारी, जानिए पूरी डिटेल

Bihar News: अगर आप भी सस्ती कीमतों पर बाइक, साइकिल या लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपक लिए है. हम आपको बताएंगे कि कैसे आप साइकिल की कीमत में बाइक खरीद सकते हैं. इसके लिए बस आपको पहचान का कोई डॉक्यूमेंट लाना होगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

Bihar News: यदि आप भी बाइक या कार के शौकीन हैं और आप उसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है. आप साइकिल की कीमत में बाइक अपने घर ले जा सकते हैं. साथ ही एक दम कम प्राइस में आप लग्जरी कार भी खरीद सकते हैं. दरअसल, बिहार के गोपालगंज जिले में शराब के मामले में जब्त की गई गाड़ियों की नीलामी होने जा रही है. इस नीलामी की शुरुआत 4 दिसंबर से होने वाली है. जानकारी के अनुसार, इसमें आपको 200 रुपए की शुरुआत से साइकिल मिलने वाला है. वहीं 3000 की शुरुआती कीमत से बाइक अपने घर ले जा सकते हैं. बता दें, गोपालगंज में मद्य निषेध और उत्पाद विभाग की तरफ से शराब मामले में जब्त की गई गाड़ियों की लिस्ट, शुरुआती कीमत, तारीख, समय और जगह तय कर दी गई है.

आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

आइए, जानते हैं आप कैसे इस नीलामी में भाग ले सकते हैं. बता दें, जिला प्रशासन ने जब्त किए गए 73 वाहनों की नीलामी की लिस्ट जारी की है. इसमें बाइक, स्कूटी, कार, ट्रक, पिकअप वैन और साइकिल शामिल हैं. यह नीलामी गोपालगंज जिले के समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र में होगी. इसमें हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 दिसंबर बताई गई है. वहीं नीलामी 4 दिसंबर से शुरू होगी. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को गाड़ी मिलेगी.

नीलामी के लिए रेट लिस्ट जारी

मद्य निषेध विभाग ने जब्त वाहनों की नीलामी को लेकर रेट लिस्ट भी तय कर दी है. गाड़ियों की शुरुआती कीमत काफी कम रखी गई है. साइकिल की शुरुआती कीमत मात्र 200 रुपए है. वहीं बाइक-स्कूटी की कीमत 3000 रुपए से शुरू है. कार की कीमत 1.25 लाख से शुरू है. वहीं टाटा कंटेनर ट्रक की कीमत 5.20 लाख से शुरू है. 

यह भी पढ़ें: Gopalganj News: बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे 9 बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा, धारदार हथियार सहित कई सामान जब्त

इस तरह ले सकते हैं नीलामी में भाग

नीलामी में भाग लेने के लिए आपको उत्पाद विभाग के ऑफिस में अप्लाई करना होगा. आपको जो भी गाड़ी लेनी है, उसकी कीमत का 20 प्रतिशत डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा. बता दें, सिर्फ अप्लाई करने वाले ही इस नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं. सबसे अधिक बोली लगाने वाले को गाड़ी दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >