बिहार के सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त से इस नई योजना की होगी शुरुआत, छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ...

Bihar News: शिक्षा विभाग ने अपने बजट में सम्मिलित नई योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया में तेजी लाई है. 15 अगस्त से स्कूली शिक्षा के लिए माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट को लागू करने की तैयारी हो रही है.

Bihar News: शिक्षा विभाग ने अपने बजट में सम्मिलित नई योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया में तेजी लाई है. 15 अगस्त से स्कूली शिक्षा के लिए माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट को लागू करने की तैयारी हो रही है. कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए यह प्रोजेक्ट विद्यालय स्तर पर शुरू किया जाएगा.

इसके तहत प्रत्येक माह विज्ञान एवं गणित की पाठ्य पुस्तकों में से एक-एक पाठ का माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत सभी विद्यालयों में वर्ग छह से आठ के लिए भेजे जाएंगे. पाठ्य पुस्तकों में समाहित सभी शीर्षकों से संबंधित प्रोजेक्ट के पूरे होने तक यह चक्र चलता रहेगा.

प्रोजेक्ट को यू-ट्यूब पर किया जाएगा लाइव

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच हर माह विज्ञान विषयों पर आधारित प्रतियोगिता भी कराई जाएगी. वहीं माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी विद्यालयों में छुट्टी के बाद घरों में भी माइक्रो इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट का लाभ उठा सकें.

ये भी पढ़ें: सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षक अब होंगे राज्यकर्मी, काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी

प्रोजेक्ट का लक्ष्य शैक्षणिक विकास को आगे बढ़ाना

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य विद्यालयों में शैक्षणिक विकास को आगे बढ़ाना है. इसके लिए राज्य शैक्षणिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीइआरटी) की ओर से काफी तैयारी की गई है. प्रत्येक विद्यालय तक इस प्रोजेक्ट को पहुंचाने के लिए उसे दीक्षा एप पर अपलोड किया जा रहा है. इसकी शुरुआत यूट्यूब लाइव के माध्यम से 16 जुलाई को की जाएगी.

इस यूट्यूब कार्यक्रम में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, अध्यापक शिक्षा संस्थान के प्राचार्य , जिला शिक्षा समन्वयक, प्रधानाचार्य सहित अन्य पदाधिकारी जुड़े रहेंगे. इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को सहज, सरल और प्रभावी ढंग से समझाने के लिए प्रयास करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >