Bihar News: नौबतपुर हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना

Bihar News: पटना के नौबतपुर में सरेआम फायरिंग में चाचा-भतीजे घायल हुए, जिसमें ललन यादव की मौत हो गई. RJD नेता तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी. होलिका दहन की तैयारी के दौरान हुई इस गोलीबारी में चाचा-भतीजे को गोली लगी. गोलीबारी में 45 वर्षीय ललन यादव की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया. इस घटना के बाद, शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने घायल से मुलाकात की और इस मामले पर प्रतिक्रिया दी.

पटना AIIMS पहुंचे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नौबतपुर हत्याकांड में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वे AIIMS पटना पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी. तेजस्वी ने आगे लिखा कि सत्ता के संरक्षण में हुए इस अपराध के दोषियों को सजा दिलाने की उम्मीद अब बेकार हो गई है, क्योंकि बिहार पुलिस के अपराध मामलों में दोष सिद्धि दर सबसे कम है.

तेजस्वी ने बिहार सरकार पर लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि तस्कर, शराब माफिया और अपराधी वरीय अधिकारियों के बिजनेस पार्टनर बने हुए हैं. DK टैक्स के कारण राज्य में काबिल अधिकारियों की बजाय भ्रष्ट और नकारा अधिकारियों की पोस्टिंग की जाती है. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. NDA के सहयोगी दलों ने अपराधियों के “रामराज्य” में तांडव पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है, क्योंकि उनके लिए कोठी-बंगला और सुरक्षा ही राजनीति का मुख्य उद्देश्य बन चुका है.

“बिहार की स्थिति भगवान भरोसे”

इससे पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से एनडीए सरकार में बिहार में सत्ता, अपराधी और पुलिस का गठजोड़ हावी हो गया है, और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय सरकार केवल उनकी मदद करती है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की स्थिति भगवान भरोसे हो गई है.

ALSO READ: RJD नेता तेजप्रताप यादव का कटा चालान, वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी हटाए गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >