बिहार के छात्र की कोटा में संदिग्ध मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, IIT JEE की करता था तैयारी

Bihar News: कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके से एक और छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हर्ष रंजन के रूप में हुई है. जो बिहार का निवासी था. कोटा में रहकर IIT एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था.

Bihar News: शिक्षा की नगरी कही जाने वाली राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की आए दिन मौत की सूचना मिलती है. जवाहर नगर थाना इलाके से एक और छात्र की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हर्ष रंजन के रूप में हुई है. जो बिहार का निवासी था. कोटा में रहकर IIT एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था.

मृतक छात्र अपनी मां के साथ कोटा के तलवंडी इलाके में रहता था. छात्र की मौत की सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने कहा कि छात्र के अन्य परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अचानक तबीयत बिगड़ी और मुंह से निकलने लगा झाग

डीएसपी फर्स्ट योगेश शर्मा ने बताया कि, मृतक छात्र हर्ष रंजन एक निजी कोचिंग सेंटर से IIT JEE एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करता था. छात्र की मौत के बारे में उसकी मां ने बताया कि वह खाना खाकर सो गया था. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मुंह से झाग निकलने लगा. उसके बाद आनन फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.

Also Read: बिहार में 24 हजार शिक्षकों पर मंडरा रहा संकट, जांच में खुल रही फर्जीवाड़े की पोल, अब जाएगी नौकरी

कोटा में नहीं थम रहा छात्रों की मौत का सिलसिला

बता दें कि, कोटा में बीते कुछ महीनो से एक के बाद एक छात्रों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. छात्रों की मौतें सरकार और जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी है. कई छात्रों की अचानक मौत के पीछे साइलेंट अटैक वजह सामने आई है. कितने छात्रों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मनोचिकित्सकों की मानें तो कोटा में पढ़ रहे कम उम्र के छात्रों में मानसिक तनाव सहित अन्य कारण उनकी मौत की वजह बन रहे हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >