बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, दस साल से नाम बदलकर करता था यह काम

Bihar News: रोहतास में पुलिस को शुक्रवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है. आयरकोठा थाना क्षेत्र के गनुआ गांव से भोजपुर पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है.

Bihar News: रोहतास में पुलिस को शुक्रवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी है. आयरकोठा थाना क्षेत्र के गनुआ गांव से भोजपुर पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. यह नक्सली 10 साल से नाम बदलकर छुपकर रह रहा था.

थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केसरी ने बताया कि भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना कांड संख्या 198 / 15 विस्फोटक मामले में विजय यादव उर्फ सुनील सिंह दस वर्षों से फरार चल रहा था. बता दें कि इस नक्सली पर गृह विभाग ने एक लाख का इनाम घोषित किया था. इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया. इस छापेमारी टीम में आयर कोठा थाना, एसटीएफ व भोजपुर पुलिस शामिल थी.

ससुराल में नाम बदलकर छुपा था विजय

थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 वर्षों से फरार नक्सली नाम बदलकर सुनील पासवान के रूप में रह रहा था. उस पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. नक्सली विजय यादव ने गनुआ में शादी की और यही बस गया था. वह पेंटर का काम कर रहा था. भोजपुर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. रोहतास पुलिस भी पूछताछ करेगी.

Also Read: दानापुर में आर्मी अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ने के लिए किया लाठीचार्ज

मूलरूप से भोजपुर का रहनेवाला है विजय यादव

बता दें कि गिरफ्तार नक्सली विजय यादव, रोहतास जिला के बैसाडीह गांव के निवासी सियाराम यादव का पुत्र है. वह मूलरुप से भोजपुर जिला के चौरी थाना क्षेत्र के बाबू बांध गांव का रहनेवाला था. लेकिन कुछ दिनों बाद विजय यादव ने बाबू बाध गांव से चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव में जाकर रहने लगा था.

लैंड माइंस विस्फोट का था आरोपी

वर्ष 2003 से विजय यादव अपने परिवार के साथ सियाड़ीह से रोहतास जिले के आयर कोठा बैसाडीह गांव में जाकर रह रहा था. साल 2006 में भोजपुर के सेमराव गांव के पास पुलिस की गाड़ी जलाने और साल 2015 में चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई गांव के पुल के पास लैंड माइंस लगा कर विस्फोट करने का आरोपी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >