बिहार: मंदिर में घुसकर महंत की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने मंदिर में घुसकर महंत की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल धनौजा गांव की है. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने मंदिर में घुसकर महंत की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल धनौजा गांव की है. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है.

स्थानीय लोग हत्या की घटना से आक्रोशित

लोगों का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक व्यक्ति की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के 46 वर्षीय कपिल दास के रूप में हुई है. स्थानीय लोग हत्या की इस घटना से आक्रोशित है. फिलहाल, हत्या की सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: बिहार: जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए बवाल
मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, हत्या की इस घटना से इलाके में भय का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लोगों का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है. लेकिन, पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: पिता ने ज्यादा मोबाइल फोन यूज करने से किया मना, नाराज बेटे ने दे दी जान, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >