त्योहारों की खुशियों पर महंगाई का ग्रहण, बिहार में सरसों तेल और लहसुन की कीमत में उछाल…

Bihar News: बिहार में त्योहार आने से पहले रसोई का बजट बिगड़ने लगा है. अगले एक से दो महीने लगातार त्योहारों का सीजन है. इसी बीच बीते पंद्रह दिनों के अंदर सरसों तेल और लहसुन की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

Bihar News: बिहार में त्योहार आने से पहले रसोई का बजट बिगड़ने लगा है. अगले एक से दो महीने लगातार त्योहारों का सीजन है. दुर्गापूजा, दिवाली, महापर्व छठ बिहारियों के लिए खास त्योहार है. इसी बीच सरसों तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने लगी है. बीते 15 दिनों के अंदर सरसों तेल 12 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. इन त्योहारों में पूजा से लेकर पकवान बनाने तक में सरसों तेल का उपयोग अधिक किया जाता है. इसलिए इन त्योहारों के बीच लोगों के जेब पर असर पड़ने वाला है.

व्यापारियों का कहना है कि इस बार किसानों को मौसम का साथ नहीं मिला है. जिसके कारण सरसों की फसल कम और कमजोर हुई है. जिसके कारण बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान में इसका उत्पादन कम हुआ है. तेल की मांग जैसे जैसे बढ़ रही है. वैसे हीं इसके कीमत में भी बढ़ोतरी होती जा रही है.

फसल कमजोर होने के कारण कीमत में हो रही है बढ़ोतरी

बता दें कि अप्रैल में फसल तैयार होने का सीजन रहता है. उस समय सरसों तेल की कीमत 115 से 122 रुपया प्रति लीटर थी. उसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है.

जून के बाद अगस्त तक सरसों तेल की कीमत 118 से 130 रुपए हो गई थी. अगस्त के अंतिम सप्ताह में इसकी कीमत में तेजी से वृद्धि हुई है. इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि त्योहार के समय तक इसकी कीमत कहां तक पहुंच सकती है.

Also Read: शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, बिहार के इस जिले में रद्द हो सकती है 121 स्कूलों की मान्यता, जानिए वजह…

अगस्त में लहसुन की कीमत थी 200 से 250 रुपए प्रति किलोग्राम अब 300 के पार…

बिहार में लहसुन की कीमत भी आसमान छू रही है. बता दें कि बीते 20 दिनों के अंदर लहसुन की कीमत में 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक की वृद्धि हुई है. बिहार के व्यापारियों का कहना है कि अगस्त में लहसुन की कीमत 200 से 250 प्रति किलोग्राम थी जो अब 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. बिहार में इस बार लहसुन की फसल कमजोर हुई है. जिसकी वजह से कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है.

हिमंत ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा कांग्रेस और चीन के बीच MOU हुआ है साइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >