बिहार सरकार मैट्रिक के बाद युवाओं को बनाएगी स्किल्ड, इन 91 स्कूलों में होगी विशेष पढ़ाई, झट से मिलेगी नौकरी

Bihar School Examination Board: बिहार बोर्ड ने हाल ही में मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की है. इसके बाद अब छात्र और छात्राएं इंटर में दाखिला लेने वाले है. बिहार बोर्ड की ओर से दाखिले के लिए कॉलेजो की सूची का ऐलान भी कर दिया गया है.

Bihar School Examination Board: बिहार बोर्ड ने हाल ही में मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की है. इसके बाद अब छात्र और छात्राएं इंटर में दाखिला लेने वाले है. बिहार बोर्ड की ओर से दाखिले के लिए कॉलेजो की सूची का ऐलान भी कर दिया गया है. आपको बता दें कि राज्य के 91 इंटर स्कूल ऐसे है, जिन्हें व्यवसायिक स्कूलों का दर्जा दिया गया है. इन स्कूलों में तीन ट्रेड की पढ़ाई होने वाली है. छात्रों को इन स्कूलों में एक ट्रेड की पढ़ाई करना जरूरी होगा. मुख्य विषय के साथ ही छात्रों को एक व्यवसायिक कोर्स करना पड़ेगा.

स्कूलों की जिलावार सूची जारी

इंटर में दाखिला के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://ofssbihar.in/ जाकर कॉलेजों की सूची को देख सकते है. बिहार बोर्ड को ओर से स्कूलों की जिलावार सूची जारी की गई है. आपको बता दें कि अगर छात्रों ने इन कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किया है, तो उन्हें व्यवसायिक कोर्स करना होगा. इसके लिए हर कोर्स में 25-25 सीट का निर्धारण किया गया है. राज्य में 32 स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स के अंतर्गत दो-दो ट्रेड में दाखिला होने जा रहा है.

Also Read: बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेट जारी, 10 से 13 मई के बीच एग्जाम, जानें कब जारी होगा रिजल्ट
पटना में सबसे ज्यादा 14 स्कूल

मालूम हो कि जिन 32 स्कूलों में दाखिला होने वाला है, वह 91 वोकेशनल स्कूलों से अलग है. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 14 स्कूल है. बिहार बोर्ड की ओरसे इसकी भी जानकारी साझा की गई है. इस विद्यालयों में सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, ट्यूरिज्म, ब्यूटिशियन, रिटेल मैनेजमेंट जैसे कोर्स की पढ़ाई होगी. यह सभी कोर्स दो साल का है. मालूम हो कि इंटर में दाखिला की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. राज्यभर में 123 स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स की पढ़ाई होगी.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार में कक्षा आठ तक के किताबों में दो हजार से अधिक गलतियां, SCERT को मिली शिकायत, जानें फिर क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >