Bihar News: तालाब किनारे प्रेमी जोड़े का मिला शव, सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से पुलिस कर रही जांच

Bihar News: गया में तालाब किनारे एक प्रेमी जोड़े का शव बरामद हुआ है. जोड़ा दो दिनों से लापता बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

Bihar News: गया में तालाब किनारे एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है. दोनों की आखें डैमेज हैं. बताया जा रहा है कि दोनों दो दिन से लापता थे. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मृतकों की पहचान नीतीश कुमार और रुपा कुमारी के रूप में की गई है. गांव वालों के अनुसार, दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था. ये जानकारी भी सामने आ रही है कि उनकी आंखें फोड़ी गई हैं. गांव वालों ने शव पुलिस को देने से मना कर दिया था. काफी समझाने के बाद गांव वालों ने शव पुलिस को दिया. स्थिति को देखते हुए एसएसपी आशीष भारती ने एसपी सिटी प्रेरणा और बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. मामले की जांच FSL और तकनीकी टीम कर रही है. पूरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव की है.

गांव में पुलिस बल की तैनाती

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा है. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

सिटी एसपी का बयान

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रेरणा कुमार ने बताया कि घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है. मामले की जांच को मर्डर और आत्महत्या दोनों एंगल से देखा जा रहा है. ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होगी. दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >