पटना में 25 प्रतिशत तक महंगा होगा ऑटो, बस और मालवाहक गाड़ियों का भाड़ा, बिहार सरकार लेगी अंतिम फैसला

Bihar News: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. इसका असर बिहार में भी बखूबी देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच अब खबर है कि पटना में ऑटो, बस और मालवाहक गाड़ियों का भाड़ा बढ़ने वाला है. इसे लेकर बिहार सरकार अंतिम फैसला लेगी.

Bihar News: पटना में लोगों पर महंगाई का बोझ अभी और बढ़ने वाला है. पेट्रोल-डीजल के दाम में चौथी बार बढ़ोतरी के बाद अन्य चीजों के दाम भी बढ़ने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, व्यावसायिक वाहन संगठनों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है.

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन और बिहार स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की जमाल रोड स्थित सूर्या कॉम्प्लेक्स में बैठक हुई. इसमें ऑटो, बस और मालवाहक गाड़ियों के किराये में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पर सहमति बनी. इस संबंध में वाहन संघ के प्रतिनिधि आरटीए और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे.

बैठक में क्या-क्या हुआ?

बैठक में ऑटो किराया 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार किया गया. जबकि पटना से लंबी दूरी तक चलने वाली बसों के किराये में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी और मालवाहक गाड़ियों के भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया. फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से आर्थिक दबाव बढ़ा है.

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो संगठन खुद भाड़ा बढ़ाने पर कदम उठायेंगे. इस मामले में परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय सरकार करेगी. डीएम ने मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है.

सोमवार को फिर बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

सोमवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए थे, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. इस बार पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है. नई कीमतें लागू होते ही वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है. साथ ही बाजार में किराया, माल ढुलाई और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी.

Also Read: बिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की डुप्लीकेसी का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, शिकायत मिलने के बाद फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >