Bihar News: दिल्ली से शराब की खेप लेकर मधुबनी जा रहा सेना का जवान गिरफ्तार…

वह हरियाणा निर्मित शराब को मधुबनी लेकर जा रहा था. गिरफ्तार शराब का जवान मधुबनी जिले के भेजा गांव का रहने वाले राम चौधरी के पुत्र केशव कुमार चौधरी 25 वर्ष है.

गोपालगंज /कुचायकोट. दिल्ली से शराब की खेप को लेकर मधुबनी जा रहे आर्मी के जवान को बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने दबोच लिया. गिरफ्तार आर्मी का जवान सिकंदराबाद में कमांड एओसी सेंटर में तैनात है. वह हरियाणा निर्मित शराब को मधुबनी लेकर जा रहा था. गिरफ्तार शराब का जवान मधुबनी जिले के भेजा गांव का रहने वाले राम चौधरी के पुत्र केशव कुमार चौधरी 25 वर्ष है. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार अपने टीम के साथ कर रहे थे.

जांच के दौरान यूपी 14 सीइ-7572 नबंर की कार पहुंची. कार के चालक ने खुद को आर्मी का जवान बताया. कार चेक करने की बात आयी तो वह घुमाने की कोशिश कर रहा था. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से जांच किया तो 46 कार्टून हरियाणा निर्मित विदेशी शराब 803 बोतल जब्त किया गया. शराब 422 . 250 लीटर जिसका बाजार मूल्य 10 लाख से अधिक का माना जा रहा है.

शराब की सप्लाई मधुबनी के एक माफिया को देने के लिए लेकर जा रहा था. आर्मी के नाम पर महंगे मूल्य पर शराब को बेचने की बात कही जा रही. जवान के खिलाफ कांड पंजीकृत कर लिया गया है. उसे जेल भेजा जायेगा. इसके साथ ही सिकंदराबाद आर्मी हेडक्वार्टर को भी कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई शुरू हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeshkumar ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >