Bihar News: दो साल बाद दिवाली से शुरू होगी बिहार-नेपाल बस सेवा, जानें पटना से काठमांडू और जनकपुर के लिए किराया

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल 20 फरवरी से पटना से काठमांडू और जनकपुर के लिए बस सेवा बंद है, जो अब दीपावली से शुरू हो जाएगी.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से नेपाल जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. परिवहन विभाग ने काठमांडू और जनकपुर के लिए बस सेवा फिर से बहाल करने जा रहा है. दो साल बाद दीपावली के मौके पर यह बस सेवा शुरू होने जा रही है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल 20 फरवरी से पटना से काठमांडू और जनकपुर के लिए बस सेवा बंद है, जो अब दीपावली से शुरू हो जाएगी.

दीपावली के दिन बिहार से नेपाल के लिए बस सेवा की शुरुआत होगी. नेपाल सरकार की तरफ से काठमांडू से पटना के लिए बस सेवा की शुरुआत मंगलवार से ही कर दी गई है. वहीं पटना और बोधगया से काठमांडू और जनकपुर के लिए चलने वाली बसों का परिचालन बुधवार या गुरुवार से शुरू होगा. बस मालिको ने काठमांडू और जनकपुर के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. नेपाल से मंगलवार को पटना के लिए बस प्रस्थान की. पहले काठमांडू के लिए चार और जनकपुर के लिए तीन बसों का परिचालन हो रहा था.

पटना और बोधगया से वाया पटना काठमांडू के लिए प्रतिदिन दो बस चलेगी. वहीं, पटना से जनकपुर के लिए प्रतिदिन एक बस चलनी है. दिल्ली से भी नेपाल के लिए बस सेवा शुरू हो गई है. डीजल की कीमत बढ़ने के कारण बस का किराया बढ़ सकता है. बिहार राज पथ परिवहन निगम के प्रशासक की मानें तो पटना और बोधगया से नेपाल के लिए चलने वाली बस सेवा की शुरुआत एक-दो दिन के अंदर ही शुरू कर दी जाएगी.

Also Read: Bihar News: दरभंगा से पुणे के लिए वाया कोलकाता विमान सेवा शुरू, आवागमन को लेकर नया शिड्यूल जारी

कागजी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दी है. बता दें कि कोरोना काल से पहले बोधगया से काठमांडू का किराया 1250 रुपये था, जबकि पटना से काठमांडू का किराया 1015 रुपये था. पटना से जनकपुर का किराया 1250 रुपये तय किया गया था.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >