Bihar Durga Puja Live: सज रहे हैं लाइटिंग से देवी के दरबार, रात में देखने को मिल रहा है अद्भुत नजारा

नवरात्र के शुरू होते ही पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. जहां पूजा पंडाल और मंदिर है, वहां सुबहशाम माता की आरती और पाठ की जा रही है. हर पंडाल और मंदिर की सजावट की खासियत उसका थीम बेस्ड डेकोरेशन और लाइटिंग है. शहर के विभिन्न इलाकों में लाइटिंग, रिबन और सजावट का कार्य जारी है. वहीं, कुछ जगहों पर लाइटिंग शुरू हो चुकी है.

Live Updates
1:19 PM. 30 Sept 22 1:19 PM. 30 Sept

सज रहे हैं लाइटिंग से देवी के दरबार, रात में देखने को मिल रहा है अद्भुत नजारा

इस बार नवरात्र में बड़ी संख्या में युवा मां दुर्गा की उपासना में लीन हैं. वे दिन भर निर्जला व्रत रख कर शाम में फलाहार कर रहे हैं. युवाओं की भक्तिभाव के कारण कई घरों में पूरा परिवार नवरात का व्रत कर रहा है. नवरात्र करने वालों की संख्या बढ़ने का असर बाजार पर भी देखा जा रहा है. बीते चार दिनों से फलों की बिक्री दोगुनी से अधिक हो गयी है. वहीं, पटना के हर पंडाल और मंदिर की सजावट की खासियत उसका थीम बेस्ड डेकोरेशन और लाइटिंग है. शहर के विभिन्न इलाकों में लाइटिंग, रिबन और सजावट का कार्य जारी है.

1:19 PM. 30 Sept 22 1:19 PM. 30 Sept

पटना के डाकबंगला चौराहा पर बन रहा पंडाल हर साल होता है आकर्षण का केंद्र

दुर्गोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में हैं. पंडाल और प्रतिमाओं को फाइनल टच देने में कलाकार जुटे हैं. मां के भक्ति गीतों से राजधानी का माहौल भक्तिमय हो गया है. चारों ओर पंडाल में मां दुर्गा से संबंधित गीत से गूंज रहे हैं. चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, तूने मुझे बुलाया शेरोंवाली, दुर्गा है मेरी मांए अंबे है मेरी मां आदि. वैसे तो बांग्ला पंडालों में षष्ठी (शनिवार) से मां का पट खुलेगा, जबकि अन्य पंडालों में सप्तमी (रविवार) से मां का पट खुलेगा. उसके बाद राजधानी पटना और आसपास का इलाका दुर्गोत्सव में डूब जायेगा. वहीं, पटना के डाकबंगला चौराहा पर सालों से भव्य पंडाल बनता आ रहा है. जो पूरे पटना वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है.

10:22 AM. 30 Sept 22 10:22 AM. 30 Sept

मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार में दिखेगा दक्षिणेश्वर मंदिर का मॉडल

मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल का मॉडल इस बार दक्षिणेश्वर मंदिर की तरह बनाया जा रहा है. पं. बंगाल के कलाकार मॉडल को अंतिम रूप देने में जुटेहुए हैं. पंडाल के अंदर रंग-बिरंगी लाइट भी लगायी गयी है. यहां पंडाल का भव्य स्वरूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनेगा. महासचिव डॉ महेश चंद्र प्रसाद ने कहा कि यहां दुर्गा पूजा की शुरुआत 1954 में हुई थी.

10:22 AM. 30 Sept 22 10:22 AM. 30 Sept

पटना में गोवर्धन पर्वत उठाये दिखेंगे श्रीकृष्ण भगवान

श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, महावीर स्थान, राजा बाजार में 1965 से दुर्गा पूजा हो रही है. इस बार यहां मां दुर्गा शेर पर सवार होकर महिषासुर का वध पर्वत गुफा में करते हुए नजर आयेंगी. समिति के मीडिया प्रभारी रवि चौधरी ने बताया कि इस बार पंडाल में मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण की लीलास्थली है. इसमें श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाये हुए नजर आयेंगे़. इसमें एक तरफ भगवान राधा-कृष्ण संग दिखेंगे,तो दूसरे छोर पर बाल कृष्ण पुतना का वध करते दिखेंगे. मूर्ति व पंडाल का निर्माण गया के संतोष रोशन की टीम कर रही है.

8:47 AM. 30 Sept 22 8:47 AM. 30 Sept

पटना के कदमकुआं में इको फ्रेंडली पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से पहुंचे हैं कारीगर

पटना के कदमकुआं में श्रीश्री दुर्गा पूजा कल्याण समिति की ओर से इस बार इको फ्रेंडली पंडाल बनाया जा रहा है. इसका मुख्य मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है. इसके लिए कोलकाता से कलाकार आये हैं. पूरा पंडाल जूट से तैयार हो रहा है. पंडाल दक्षिण भारत के मंदिरों के तर्ज होगा.

मुख्य बातें

नवरात्र के शुरू होते ही पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है. जहां पूजा पंडाल और मंदिर है, वहां सुबहशाम माता की आरती और पाठ की जा रही है. हर पंडाल और मंदिर की सजावट की खासियत उसका थीम बेस्ड डेकोरेशन और लाइटिंग है. शहर के विभिन्न इलाकों में लाइटिंग, रिबन और सजावट का कार्य जारी है. वहीं, कुछ जगहों पर लाइटिंग शुरू हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >