15 अगस्त को बिहार के 19 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, पटना से पूर्णिया तक ऐसा रहेगा मौसम

Bihar Monsoon Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक गरज, चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. 14 और 15 अगस्त को कई इलाकों में येलो अलर्ट तो 16 अगस्त को 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Monsoon Update: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है. 14 से 16 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं. 14 और 15 अगस्त को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और हवा का येलो अलर्ट रहेगा. 16 अगस्त को स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है. इस दिन 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

14 अगस्त को 19 जिलों में येलो अलर्ट

14 अगस्त को बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में मौसम सामान्य रहेगा.


15 अगस्त को उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के दिन उत्तर बिहार के जिलों में मौसम खराब हो सकता है. इस दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश और हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण बिहार के जिलों जैसे कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

16 अगस्त को 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

16 अगस्त को बिहार में मौसम सबसे ज्यादा असर दिखा सकता है. इस दिन पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा और नवादा यानी कुल 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा.

इसके अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और भागलपुर में येलो अलर्ट रहेगा. हालांकि सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और बांका में मौसम पूरी तरह सामान्य रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: गांव में रह गए मां-बाप, खेत और घर... रोजगार की तलाश में क्यों निकल रहे बिहार के युवा?

2030 में फिर बांकीपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं , प्रशांत किशोर को BJP की चुनौती




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >