Bihar MLC Election: RJD की MLC लिस्ट पर PK का तंज , बोले- ‘जिसने पैसा दिया, उसे टिकट मिला’

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. आरजेडी की जारी की गई प्रत्याशियों की सूची पर प्रशांत किशोर ने जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी ने पैसे के आधार पर टिकट बांटे हैं.

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सबसे पहले आठ में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद कांग्रेस के बाद अब जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने भी आरजेडी पर तीखा हमला बोला है.

प्रशांत किशोर ने आरजेडी की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों की सूची पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर पैसे के आधार पर टिकट बांटे हैं.

'जिसने पैसा दिया, उसे टिकट मिला': प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आरजेडी की ओर से जारी छह उम्मीदवारों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सूची आरजेडी की कम और किसी दूसरी पार्टी की ज्यादा लग रही है. उन्होंने कहा कि सूची में कुछ ऐसे लोग हैं, जो जेडीयू से आए हैं, कुछ कांग्रेस से आए हैं और कुछ ऐसे भी हैं, जो जन सुराज छोड़कर आरजेडी में गए हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि आरजेडी के पास अपना कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं था, जिसे पार्टी अपना प्रत्याशी बना सके. प्रशांत किशोर ने बिना तेजस्वी यादव का नाम लिए आरोप लगाया कि आरजेडी में टिकट उसे मिला, जिसने पैसा दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी में आम कार्यकर्ताओं को टिकट देने की परंपरा अब खत्म हो गई है.

प्रशांत किशोर ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य ने भी आरजेडी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची पर सवाल खड़े किए हैं.

2-3 दिनों में जन सुराज जारी कर सकता है प्रत्याशियों की सूची

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन सुराज पार्टी जल्द ही बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी. प्रशांत किशोर के मुताबिक, जन सुराज पार्टी बिहार विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Also Read :बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती में ‘सेटिंग’ का खेल, क्रेटा से मिले अभ्यर्थी के मूल प्रमाणपत्र; 5 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeshkumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >