Bihar News : आज बसों के परिचालन पर राज्य सरकार निर्णय लेगी, पढ़ें बिहार की टॉप 5 खबरें

लॉकडाउन को लेकर राज्यभर में बसों का परिचालन बंद है, लेकिन रविवार को बसों के परिचालन पर राज्य सरकार निर्णय लेगी. इसके बाद बिहार में कैसे बसों को चलाया जायेगा, इस संबंध में परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देश के बाद शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन होगा. दूसरी बड़ी खबर ये है कि भवन निर्माण विभाग में बेहतर काम नहीं करनेवाले सीनियर इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी. चिह्नित किये जा रहे इंजीनियरों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया जायेगा. इसमें कार्यपालक अभियंता से लेकर जूनियर इंजीनियर तक शामिल हैं. इनके संबंध में विभागीय अधिकारियों से मुख्य रूप से आठ बिंदुओं पर सोमवार तक रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों से कहा है कि बाहर से प्रवासी मजदूरों के साथ ही यहां रह रहे लोगों के रोजगार का भी प्रबंध किया जाये. उन्होंने शनिवार को कोरोना महामारी से उबरने के लिए सरकार के स्तर पर किये जा रहे उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि बाहर से बड़ी संख्या में आये लोगों की स्किल मैपिंग करायी गयी है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

लॉकडाउन को लेकर राज्यभर में बसों का परिचालन बंद है, लेकिन रविवार को बसों के परिचालन पर राज्य सरकार निर्णय लेगी. इसके बाद बिहार में कैसे बसों को चलाया जायेगा, इस संबंध में परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देश के बाद शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन होगा. दूसरी बड़ी खबर ये है कि भवन निर्माण विभाग में बेहतर काम नहीं करनेवाले सीनियर इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी. चिह्नित किये जा रहे इंजीनियरों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया जायेगा. इसमें कार्यपालक अभियंता से लेकर जूनियर इंजीनियर तक शामिल हैं. इनके संबंध में विभागीय अधिकारियों से मुख्य रूप से आठ बिंदुओं पर सोमवार तक रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों से कहा है कि बाहर से प्रवासी मजदूरों के साथ ही यहां रह रहे लोगों के रोजगार का भी प्रबंध किया जाये. उन्होंने शनिवार को कोरोना महामारी से उबरने के लिए सरकार के स्तर पर किये जा रहे उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि बाहर से बड़ी संख्या में आये लोगों की स्किल मैपिंग करायी गयी है. आइए बिहार राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं

लॉकडाउन को लेकर राज्यभर में बसों का परिचालन बंद है, लेकिन रविवार को बसों के परिचालन पर राज्य सरकार निर्णय लेगी. इसके बाद बिहार में कैसे बसों को चलाया जायेगा, इस संबंध में परिवहन विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार के निर्देश के बाद शहरी क्षेत्रों में बसों का परिचालन होगा.

Also Read: राज्य में बसों के परिचालन पर निर्णय आज, विभाग ने शुरू की तैयारी

भवन निर्माण विभाग में बेहतर काम नहीं करनेवाले सीनियर इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी. चिह्नित किये जा रहे इंजीनियरों को कंपलसरी रिटायरमेंट दिया जायेगा. इसमें कार्यपालक अभियंता से लेकर जूनियर इंजीनियर तक शामिल हैं. इनके संबंध में विभागीय अधिकारियों से मुख्य रूप से आठ बिंदुओं पर सोमवार तक रिपोर्ट मांगी गयी है.

Also Read: बेहतर काम नहीं करने वाले इंजीनियरों को हटाने की तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम अधिकारियों से कहा है कि बाहर से प्रवासी मजदूरों के साथ ही यहां रह रहे लोगों के रोजगार का भी प्रबंध किया जाये. उन्होंने शनिवार को कोरोना महामारी से उबरने के लिए सरकार के स्तर पर किये जा रहे उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि बाहर से बड़ी संख्या में आये लोगों की स्किल मैपिंग करायी गयी है.

Also Read: कोरोना संक्रमण से ज्यादा खतरे वाले इलाकों के लिए बनाएं विशेष योजना :सीएम

जिला अंतर्गत 14 प्रखंडों में 7 हजार 906 ऐसे लाभार्थी है, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त उठाने के बावजूद मकान बनाने का काम शुरु नहीं किया है. उप विकास आयुक्त ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए मकान नहीं बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लाभुकों को सफेद एवं लाल नोटिस निर्गत किया है.

Also Read: प्रधानमंत्री आवास योजना पूर्ण नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

कोरोना संक्रमण काल में जब हम इस बीमारी से बचने के उपाय खोज रहे हैं, हमें दूसरी गंभीर बीमारियों से भी हिफाजत करनी होगी. और इनमें तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां भी शामिल हैं. अमूमन खैनी, पान मसाला व गुटखा सहित सिगरेट आदि की आदत या तो घर के बड़े बुजुर्ग को देखने के साथ शुरू होती है या फिर पीयर ग्रुप यानी साथी सहपाठी से.

Also Read: 40 विभिन्न तरह की कैंसर समस्याओं को जन्म देता है तंबाकू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >