बिहार में 505 करोड़ से ज्यादा का होगा निवेश, 5000 लोगों को रोजगार देने की तैयारी, इन प्रोजेक्ट्स की मिली मंजूरी

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी है. बियाडा ने 26 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए 33.08 एकड़ जमीन आवंटित की है. इन परियोजनाओं में 505.27 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है, जिससे उद्योग शुरू होने पर करीब 5 हजार रोजगार मिलने की उम्मीद है.

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योग और रोजगार को लेकर एक जरूरी खबर सामने आई है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी बियाडा ने 26 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इन परियोजनाओं के लिए करीब 33.08 एकड़ औद्योगिक जमीन का आवंटन भी किया गया है.

5000 लोगों को मिल सकेगा रोजगार

सबसे ज्यादा यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन प्रस्तावित परियोजनाओं में करीब 505.27 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है. अगर ये सभी उद्योग जमीन पर उतरते हैं और निर्धारित समय में उत्पादन शुरू करते हैं, तो करीब 5 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है.

स्वीकृत परियोजनाओं में ये सभी हैं शामिल

अब सवाल है कि आखिर बिहार में किन क्षेत्रों में ये निवेश आने वाला है? बताया जा रहा है कि स्वीकृत परियोजनाओं में फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, लेदर गारमेंट्स, बैग और बेल्ट निर्माण, पशु आहार और सामान्य विनिर्माण जैसी कई गतिविधियां शामिल हैं. इस तरह से निवेश का फायदा सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में नई गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है.

इन प्रस्तावों को भी मिली स्वीकृत

जानकारी के मुताबिक, बिहार में उद्योगों की स्थापना को और आसान बनाने के लिए बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी ने प्लग-एंड-प्ले शेड्स के आवंटन से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य उद्योगों को जल्द स्थापित कर उत्पादन शुरू करने में मदद करना है. उद्योग सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निवेश और नई औद्योगिक इकाइयों से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बैठक में निवेश से जुड़े प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

मंत्री श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?

बिहार में परियोजनाओं की मंजूरी को लेकर उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि नई परियोजनाओं से बिहार में विनिर्माण गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ेंगे. इस तरह से बिहार में लगातार औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे खासकर राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: नेपाल रोड एक्सीडेंट: पोखरा की फेवा झील में गिरी भारतीय नंबर की कार, रक्सौल के 2 युवकों की मौत, दो घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >