बिहार के 25 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मौसम का इन दिनों मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव है. कुछ जिलों में बारिश का असर देखने के लिए मिल रहा है तो किसी जिले में धूप की वजह से उमस झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है.

इन जिलों में IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है. इन जिलों के लोगों को बिगड़े मौसम के दौरान खुले में नहीं रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, 17 और 18 सितंबर को भी कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. 17 सितंबर को राज्य के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. इस दिन खगड़िया, औरंगाबाद और रोहतास जिले में भयंकर बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तर बिहार के दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में चेतावनी जारी की गई है.

इसके साथ ही 18 सितंबर को भी कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग की माने तो, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. कुछ जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब तक कितनी हुई बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल के मॉनसून सीजन में बारिश का आंकड़ा काफी कम रहा. बताया जा रहा है कि अब भी सामान्य से लगभग 36 प्रतिशत बारिश कम हो पाई है. पिछले 24 घंटे में बात करें तो, सीवान में 43 मिमी, जमुई में 28 मिमी, पूर्वी चंपारण में 46 मिमी और बांका में 30 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा भी कुछ जिलों में थोड़ी-बहुत बौछारें हुईं.

पटना में मौसम का हाल

पटना में मौसम की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों से हो रही हल्की बारिश की वजह से उमस से लोगों को काफी हद तक राहत मिली. आज भी पटना के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन कड़ी धूप का असर जारी रहेगा.

Also Read:शराब लदी कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंदा, कार छोड़कर तस्कर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >