'5000 परिवारों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया', आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बोले- अमित शाह से हो रही बात

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की आशंका के बीच सरकार और प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है. इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि 5000 परिवारों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया है. इस मामले में गृह मंत्री से भी बातचीत की जा रही है.

Bihar Flood: 'नेपाल में जो बाढ़ आया है और जितनी भी क्षति नेपाल में हुई है, उसके लिए हम संवेदना पर व्यक्त करते हैं. आपदा से जुड़ी हुई सभी सामग्रियां नेपाल सरकार को भेजा जा रहा है.' यह बात आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा. नेपाल से सटे कई जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है. 24 घंटे हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

इन 4 जिलों में स्थिति सामान्य

मंत्री रत्नेश सदा ने यह भी कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत कर रहे हैं. वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और गोपालगंज में स्थिति सामान्य है. SDRF और NDRF की टीमों ने 5000 परिवारों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया है. हमलोग पूरी मुस्तैदी के साथ जनता के साथ खड़े हैं.

सीएम ने इन इलाकों का लिया जायजा

जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकिनगर में CM सम्राट चौधरी के निरीक्षण के बाद अब आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा भी रवाना हो गए हैं. मंत्री रत्नेश सदा वाल्मीकिनगर में कैंप करेंगे. सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी जायजा लिया.

सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वे के बाद कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान इंद्र की कृपा रही तो जल्द स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी. PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार की स्थिति को देख रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

जानकारी के मुताबिक, गंडक बराज में भी जलप्रवाह धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, केंद्र सरकार और बिहार सरकार पूरी तरह से अलर्ट है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद एरियल सर्वे पर निकले. लगातार नेपाल के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है.

Also Read: बाढ़ के खतरे के बीच CM सम्राट ने इन इलाकों का किया हवाई सर्वे, NDRF-SDRF की टीम अलर्ट, रेल प्रशासन भी तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >