दुर्गा पूजा से छठ तक रेलवे का तोहफा: दिल्ली, कोलकाता और सियालदह से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें घोषित

Puja Special Trains: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लिए 18 से अधिक पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. दिल्ली-भागलपुर दैनिक स्पेशल ट्रेन के अलावा हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और कोलकाता से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए ये स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएंगी.

Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग रूटों पर 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें हावड़ा, सियालदह और आसनसोल से चलने वाली कई ट्रेनें बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. झाझा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव रहेगा.

हावड़ा-रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेनें

आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के सात-सात फेरे होंगे.

इसके अलावा 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.

सियालदह से पटना, सीतामढ़ी और गोरखपुर के लिए ट्रेनें

रेलवे ने 03135/03136 सियालदह-पटना, 03133/03134 सियालदह-सीतामढ़ी और 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल चलाने का भी फैसला किया है. इन ट्रेनों का झाझा समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. इसके अलावा 03185/03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल ट्रेनें भी झाझा होकर चलेंगी.

आसनसोल से पटना और गोरखपुर के लिए स्पेशल

रेलवे के अनुसार 03511/03512 आसनसोल-पटना स्पेशल भी झाझा होकर चलेगी. 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल का भी झाझा स्टेशन पर ठहराव होगा.

इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे. ट्रेनों की बुकिंग किस तारीख से शुरू होगी, इसकी जानकारी रेलवे बाद में जारी करेगा.

दिल्ली-भागलपुर के बीच रोज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल

त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और बड़ी सुविधा दी है. दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली के बीच दैनिक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 04062/04061 के चलने से लखीसराय, किऊल और अभयपुर के साथ आसपास के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा.

10 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार 04062 दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक रोजाना दिल्ली से चलेगी. 04061 भागलपुर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 12 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन भागलपुर से रवाना होगी. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के 47-47 फेरे निर्धारित किए गए हैं.

किऊल और अभयपुर में क्या रहेगा समय?

दिल्ली से भागलपुर जाने वाली ट्रेन किऊल जंक्शन सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन अभयपुर सुबह 10:41 बजे पहुंचेगी और 10:43 बजे आगे रवाना होगी. यहां से यह जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में भागलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन अभयपुर शाम 6:14 बजे पहुंचेगी और 6:16 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन किऊल जंक्शन शाम 7:05 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी.

1220 किलोमीटर का सफर, 24 कोच

दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल करीब 1220 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस ट्रेन में कुल 24 ICF/LHB कोच लगाए जाएंगे. त्योहारों के दौरान दिल्ली से लखीसराय, जमालपुर और भागलपुर की तरफ आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इससे अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने की उम्मीद है.

मधुबनी-कोलकाता और रक्सौल-हावड़ा के बीच भी स्पेशल

यात्रियों की सुविधा के लिए मधुबनी से समस्तीपुर होते हुए कोलकाता और रक्सौल से हावड़ा के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. 03185/86 मधुबनी-कोलकाता एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी, जबकि कोलकाता-मधुबनी एक्सप्रेस मंगलवार को चलेगी. मधुबनी से यह ट्रेन शाम 5:20 बजे खुलेगी और समस्तीपुर शाम 7:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद कोलकाता सुबह 12:45 बजे पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रक्सौल-हावड़ा स्पेशल का रूट

03041/42 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस भी तय अवधि में चलेगी. रक्सौल से ट्रेन शाम 5:45 बजे खुलेगी. यह ट्रेन समस्तीपुर रात 10:10 बजे, बरौनी रात 11:45 बजे पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

दोनों ट्रेनों का कोच कंपोजीशन समान रहेगा. इनमें 4 AC, 10 स्लीपर और 6 जनरल कोच होंगे. मधुबनी से चलने वाली ट्रेन दरभंगा के अलावा बरौनी, झाझा, जसीडीह और आसनसोल होते हुए जाएगी.

वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत की उम्मीद

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में यात्रियों के सामने तत्काल टिकट या रेलवे की ओर से घोषित स्पेशल ट्रेनों का विकल्प रहता है. रेल यात्रियों का कहना है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी होने से आखिरी समय में यात्रा की योजना बनाना मुश्किल होता है. अब यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे समस्तीपुर रूट समेत अन्य रूटों पर भी जल्द और स्पेशल ट्रेनें घोषित करेगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Ka Mausam: बिहार में 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD ने बताया 14 से 18 सितंबर तक किन-किन जिलों में होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >