Bihar Election News: तेजस्वी यादव ने दिया CM नीतीश को चैलेंज, कहा- 'नालंदा से लड़ें चुनाव तो हरा कर दिखाऊंगा'

Tejashwi Yadav Nomination, Nitish kumar news : महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. राघोपुर से नामांकन के बाद तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को चुनाव लड़ना चाहिए. भले वो नालंदा से क्यों न हो

Bihar Chunav 2020 : महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. राघोपुर से नामांकन के बाद तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को चुनाव लड़ना चाहिए. भले वो नालंदा से क्यों न हो.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने गृह जिला से नामांकन करें और मैं भी वही से नामांकन करूंगा. तेजस्वी ने आगे कहा कि वे नालंदा से भी नीतीश कुमार को चुनाव में हरा देंगे.

वहीं नामांकन से पहले तेजस्वी ने मां राबड़ी देवी, बड़े भाई तेज प्रताप और पिता लालू प्रसाद की फोटो को प्रणाम कर हाजीपुर रवाना हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट किया- मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूंगा. हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूं.

तेजप्रताप ने किया ट्वीट– तेजस्वी के नामांकन किया बाद भाई तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया. तेज प्रताप ने तेजस्वी के साथ फोटो डालते हुए बिहार विजयी श्री लिखा बता दें कि इस बार में तेज प्रताप यादव भी हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: Bihar Election News : कभी बेटी मीसा को जिताने के लिए इस ‘बाहुबली’ के घर गए थे लालू, अब राजद ने दिया टिकट !

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >