Nitish Kumar Oath Ceremony : 17वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से आरंभ होने की संभावना
Copied link
Nitish Kumar Oath Ceremony Live News Updates, Bihar Govt. Formation: बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने सोमवार को शपथ ली. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को होगी. जबकि, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. प्रभात खबर पर पढ़िए पल-पल की अपडेट.
2:43 AM. 17 Nov 202:43 AM. 17 Nov
एक सप्ताह का हो सकता है विधानसभा का पहला सत्र
17वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से आरंभ होने की संभावना है. इस पर मंगलवार को होनेवाली नयी सरकार की पहली बैठक में सहमति ली जायेगी. यह माना जा रहा है कि विधानमंडल का यह सत्र एक सप्ताह का हो सकता है.
2:24 AM. 17 Nov 202:24 AM. 17 Nov
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
2:24 AM. 17 Nov 202:24 AM. 17 Nov
तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश पर कसा तंज
1:30 AM. 17 Nov 201:30 AM. 17 Nov
23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र
नीतीश कुमार कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को होगी. जबकि, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा.
1:30 AM. 17 Nov 201:30 AM. 17 Nov
सुशील मोदी को मिलेगी नयी जिम्मेदारी
सुशील मोदी पर बीजेपी बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘सुशील मोदी जी नाराज नहीं हैं. सुशील मोदी को एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी.’
जेडीयू कोटे से पांच मंत्री
विजय चौधरी
विजेंद्र यादव
अशोक चौधरी
मेवालाल चौधरी
शीला मंडल
1:30 AM. 17 Nov 201:30 AM. 17 Nov
बीजेपी कोटे से सात मंत्री
तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
मंगल पांडे
रामप्रीत पासवान
जीवेश मिश्रा
अमरेंद्र प्रताप सिंह
राम सूरत राय
सहयोगियों को भी मंत्रीपद
संतोष सुमन- HAM
मुकेश सहनी- VIP
11:54 PM. 16 Nov 2011:54 PM. 16 Nov
लोगों की सेवा के लिए करेंगे काम – नीतीश कुमार
शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा जनता के फैसले के आधार पर, एनडीए ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाई है. हम साथ काम करेंगे और लोगों की सेवा करेंगे.
11:54 PM. 16 Nov 2011:54 PM. 16 Nov
पीएम ने दी नीतीश कुमार को बधाई
नीतीश कुमार को बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं. मैं उन सभी को भी बधाई देता हूं जिन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. एनडीए परिवार बिहार की प्रगति के लिए मिलकर काम करेगा.
11:54 PM. 16 Nov 2011:54 PM. 16 Nov
रेणु देवी बनी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम
नीतीश कुमार के साथ रेणु देवी ने भी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के साथ ही रेणु देवी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गयी.
11:12 PM. 16 Nov 2011:12 PM. 16 Nov
नीतीश कुमार के साथ इन्होंने ली शपथ
तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
विजय कुमार चौधरी- मंत्री
विजेंद्र प्रसाद यादव- मंत्री
अशोक चौधरी- मंत्री
मेवालाल चौधरी- मंत्री
शीला कुमारी- मंत्री
संतोष सुमन- मंत्री
मुकेश सहनी- मंत्री
मंगल पांडेय- मंत्री
अमरेंद्र प्रताप सिंह- मंत्री
रामप्रीत पासवान- मंत्री
जीवेश मिश्रा- मंत्री
रामसूरत राय- मंत्री
11:12 PM. 16 Nov 2011:12 PM. 16 Nov
दूसरी बार विधायक बनने पर मिला मंत्रीपद
औराई सीट से जीते बीजेपी नेता राम सूरत राय को भी मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई. वो औराई से दूसरी बार चुनाव जीते हैं.
11:12 PM. 16 Nov 2011:12 PM. 16 Nov
जीवेश मिश्रा ने मैथिली में ली शपथ
दरभंगा के जाले सीट से जीते जीवेश मिश्रा को भी मंत्री पद का जिम्मा दिया गया है. उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली.
11:12 PM. 16 Nov 2011:12 PM. 16 Nov
रेणु देवी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
बीजेपी की रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली. रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
11:12 PM. 16 Nov 2011:12 PM. 16 Nov
तारकिशोर प्रसाद बने डिप्टी सीएम
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.
बीजेपी विधायक और पार्टी के दिग्गज नेता रामप्रीत पासवान को नीतीश सरकार में मंत्रीपद का जिम्मा दिया गया है. रामप्रीत पासवान ने राजनगर से विधानसभा का चुनाव जीता है.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
अमरेंद्र प्रताप सिंह को सरकार में मंत्रीपद
बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को भी मंत्री पद का जिम्मा दिया गया है. आरा से चुनाव जीतने वाले अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार विधानसभा के पूर्व उप सभापति भी रह चुके हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
मंगल पांडेय को फिर मंत्री की जिम्मेदारी
नीतीश सरकार में मंगल पांडेय ने फिर से शपथ ग्रहण किया है. इसके पहले वो स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
सन ऑफ मल्लाह को मंत्री की जिम्मेदारी
वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी को नीतीश सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. वो सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़े थे. जिसमें हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव में वीआईपी चार सीटें जीती है.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
हम पार्टी के नेता संतोष सुमन को मंत्री पद
हम पार्टी की तरफ से संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है. वो पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
शीला कुमारी को नीतीश कैबिनेट में जगह
शीला कुमारी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है. उन्होंने फुलपरास सीट से चुनाव जीता है.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
विधायक मेवालाल चौधरी बने मंत्री
जेडीयू के मेवालाल चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. मेवालाल चौधरी तारापुर सीट से जीते हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
अशोक चौधरी को बनाया गया मंत्री
बिहार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
विजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्री पद की शपथ
सुपौल सीट से जीते जेडीयू ने वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली. विजेंद्र प्रसाद यादव आठवीं बार विधायक चुने गए हैं. वो नीतीश कुमार कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
विजय कुमार चौधरी बने मंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में विजय कुमार चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. विजय कुमार चौधरी साल 2015 में विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे. उन्होंने सरायरंजन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
नीतीश कुमार ने सीएम पद की ली शपथ
बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ ले ली. राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार सातवीं और लगातार चौथी बार बिहार के सीएम बने हैं. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
बंगाल चुनाव तक सरकार टिकना मुश्किल
बिहार में एनडीए सरकार पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है सुशील कुमार मोदी जैसे अनुभवी नेता को हटाकर दो जूनियरों डिप्टी सीएम बनाया गया. बंगाल चुनाव तक सरकार का टिकना मुश्किल है.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
राजभवन पहुंचे अमित शाह और जेपी नड्डा
कुछ देर बाद राजभवन में सीएम नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजभवन पहुंच चुके हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
शपथ ग्रहण को लेकर जश्न का माहौल
सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विधायक और सांसद पहुंचने लगे हैं. समारोह को लेकर बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. वहीं, बीजेपी ऑफिस में सुशील मोदी नहीं पहुंचे हैं. सुशील मोदी जेपी गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने भी नहीं आए.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
तेजस्वी यादव पर हम का पलटवार
बिहार में शपथ ग्रहण पर सियासत गरमाती जा रही है. महागठबंधन के समारोह के बहिष्कार पर हम प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि ‘तेजस्वी यादव राजपरिवार के लोग हैं. वो हमेशा जनमत का विरोध करते रहे हैं. अगर राजद को जनमत सही नहीं लग रहा है तो तेजस्वी यादव को ऐलान करना चाहिए कि वो ना तो विधायक पद की शपथ लेंगे और ना ही कोई नेता प्रतिपक्ष बनेगा.’
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
बीजेपी कार्यालय में देवेंद्र फडणवीस
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण समारोह के पहले बीजेपी कार्यालय पहुंच चुके हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
अमित शाह और जेपी नड्डा पटना पहुंचे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं. दोनों नेता कुछ देर बाद सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
राजद का नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह का महागठबंधन ने बायकॉट किया है. दूसरी तरफ राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सफाई दी है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
10:49 PM. 16 Nov 2010:49 PM. 16 Nov
बीजेपी के मंत्रियों की लिस्ट फाइनल !
तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम
रेणु देवी- डिप्टी सीएम
नंद किशोर यादव- स्पीकर
मंगल पांडे
रामप्रीत पासवान
7:57 PM. 16 Nov 207:57 PM. 16 Nov
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी
सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां पूरी हो चुकी है. कुछ देर के बाद राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे.
7:57 PM. 16 Nov 207:57 PM. 16 Nov
राजद ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार
राष्ट्रीय जनता दल ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है. पार्टी ने ट्वीट से जानकारी दी है.
7:43 PM. 16 Nov 207:43 PM. 16 Nov
सीएम के साथ इनको भी दिलाई जाएगी शपथ
जेडीयू- शीला मंडल, विजय चौधरी, मेवालाल चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी
बीजेपी- तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी
हम- संतोष मांझी
वीआईपी- मुकेश सहनी
7:43 PM. 16 Nov 207:43 PM. 16 Nov
15 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 15 विधायकों के भी मंत्रीपद की शपथ लेने की खबरें सामने आई है. अभी तक मिली खबरों के अनुसार नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के छह, बीजेपी के छह, वीआईपी के एक और हम पार्टी के एक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. फिलहाल समारोह में कम लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जाएगी. आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा.
7:43 PM. 16 Nov 207:43 PM. 16 Nov
नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण
नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके अलावा बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी नेता रेणु देवी का कहना है कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. अगर बिहार की जनता ने एनडीए को चुना है तो हम मिलकर काम करेंगे. वहीं, तारकिशोर प्रसाद ने भी खुशी जाहिर की है. इसके पहले बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर सुशील कुमार मोदी काम कर चुके हैं.
Posted : Abhishek.
मुख्य बातें
Nitish Kumar Oath Ceremony Live News Updates, Bihar Govt. Formation: बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार ने सोमवार को शपथ ली. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस खास मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को होगी. जबकि, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. प्रभात खबर पर पढ़िए पल-पल की अपडेट.