Munger Election Result 2020: कांटे की टक्कर के बाद मुंगेर में भाजपा के प्रणव यादव जीते, राजद के अविनाश कुमार को किया परास्त

Munger Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: कांटे की टक्कर के बाद मुंगेर में भाजपा के प्रणव यादव जीते, राजद के अविनाश कुमार को किया परास्त

Munger Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Vidhan Sabha Election 2020) में मुंगेर जिला की मुंगेर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रणव यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने 75573 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल के अविनाश कुमार विद्यार्थी को 1244 वोट से हरा दिया. अविनाश कुमार को 74329 वोट मिले. हालांकि, प्रणव यादव को इस बार वर्ष 2015 के मुकाबले कम वोट मिले, लेकिन इस बार वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. पिछली बार 72851 वोट पाकर भी वह दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्हें राजद के विजय कुमार विजय ने हरा दिया था. इस बार वह राजद से मुंगेर सीट छीनने में कामयाब रहे.

यहां नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (Janata Dal United) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रणव यादव को टिकट दिया था, तो राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नीत महागठबंधन (Grand Alliance) ने राजद के अविनाश कुमार को मैदान में उतारा था.

इस सीट पर वर्ष 2015 में 77,216 वोट पाकर राजद के विजय कुमार ‘विजय’ विधायक चुने गये थे. उन्होंने भाजपा के प्रणव कुमार को पराजित किया था. इस सीट पर जीत और हार का अंतर 5 हजार से कम रहा था. राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन के उम्मीदवार विजय कुमार ने भाजपा को हराया था. प्रणव कुमार को 77,216 मत प्राप्त हुए थे. इस बार भाजपा और जदयू एक साथ हैं.

Also Read: Jamalpur Election Result 2020: जमालपुर में लगातार तीन बार से जीत रहे जदयू के शैलेश कुमार को कांग्रेस के अजय कुमार सिंह ने हराया

वर्ष 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो उस वक्त भाजपा और जदयू साथ चुनाव लड़े और इस सीट पर एनडीए के उम्मीदवार ने करीब 15 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की. तब जदयू ने अनंत कुमार सत्यार्थी को टिकट दिया था, जिन्हें 55,086 मतदाताओं का समर्थन मिला. उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शबनम परवीन को 37,473 मत मिले थे.

Also Read: Munger, Bihar Chunav 2020 Result Updates: मुंगेर जिला की तीन विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें एक-एक अपडेट

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >