Bihar Vidhan Sabha Election Date 2020: चुनाव के दौरान फेक न्यूज शेयर करने से पहले सोच लें, सोशल मीडिया पर आयोग की है कड़ी नजर

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने की बात कही. बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि, 10 नवंबर को रिजल्ट निकलेगा. कोविड-19 संकट में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. खास बात यह है कि कोविड-19 संकट में वर्चुअल रैली को बढ़ावा मिला है. जाहिर है सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियां अपनी बातों को रखेगी. इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जाएगी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तीन चरणों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने की बात कही. बिहार में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि, 10 नवंबर को रिजल्ट निकलेगा. कोविड-19 संकट में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. खास बात यह है कि कोविड-19 संकट में वर्चुअल रैली को बढ़ावा मिला है. जाहिर है सोशल मीडिया पर राजनीतिक पार्टियां अपनी बातों को रखेगी. चुनाव आयोग ने भी साफ किया है सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जाएगी.


Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election Date 2020: डेढ़ गुना मतदान केंद्र, लाखों पीपीई किट-मास्क के साथ बिहार में वोट का अधिकार प्रयोग करेगी जनता
सोशल मीडिया की विशेष मॉनिटरिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए आयोग ने बड़े पैमाने पर गाइडलाइंस तैयार कर रखी है. जबकि, सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मॉनिटरिंग की बात भी कही गई. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि फेक न्यूज पर पैनी नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल पर रोक रहेगी और इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी. किसी तरह की दिक्कत पैदा होने पर उसकी जांच के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सारी कोशिश है कि चुनाव के दौरान किसी तरह का व्यवधान पैदा ना हो.


Also Read: Bihar Vidhan Sabha Election Date 2020 : बिहार के 38 जिलों में कहां किस तारीख को होगी वोटिंग, यहां जानिए विस्तार से
चुनाव के तीनों चरणों की खास तारीखें 

बताते चलें बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी. इसका नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा. पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है और 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की तारीख 19 अक्टूबर तक होगी. तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है. इसका नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा. नामांकन भरने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी. 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >