कुछ देर बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान
अब से कुछ देर बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा. चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली में होने वाली है. आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण के मुताबिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले बैठक होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है.
29 नवंबर को खत्म हो रहा है कार्यकाल
खास बात यह है कोरोना संकट के बीच पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है. इसको देखते हुए चुनाव आयोग पहले ही कोविड-19 प्रोटोकॉल जारी कर चुका है. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है. इस कारण नई सरकार का गठन विधानसभा के कार्यकाल खत्म होने से पहले जरूरी है.
कोरोना संकट में बढ़ेगी बूथों की संख्या
बताया जाता है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हो सकता है. अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2015 में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुआ था. पिछली बार बिहार में 72 हजार पोलिंग बूथ थे. जबकि, इस बार कोरोना संकट के कारण कई तरह की तब्दीलियां देखने को मिलेगी. आयोग एक लाख से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाने की तैयारी कर रहा है. सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ऐसा किया गया है.
29 नवंबर से पहले चुनाव का काम पूरा
बिहार में कोरोना संकट के बीच विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. इसको देखते हुए तमाम एहतियात बरते गए हैं. कुछ राजनीतिक दलों ने कोरोना संकट और बाढ़ के हालात के बीच चुनाव की तारीखों को बढ़ाने की मांग की थी. हालांकि, आयोग ने साफ कर दिया था कि विधानसभा चुनाव 29 नवंबर से पहले हो जाएंगे.
गुप्तेश्वर पांडेय के वीडियो पर मचा बवाल, इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने की कार्रवाई की मांग