Bihar Updates : बिहार में सरकार गठन की कवायद तेज, RJD ने जनादेश के बहाने NDA पर कसा तंज
Copied link
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार चुनाव के रिजल्ट के बाद सरकार गठन की कोशिश तेज हो चुकी है. आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में सरकार गठन को लेकर विचार के साथ ही
कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई. बैठक में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) के बड़े नेता शामिल हुए. नीतीश कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप दिया है. प्रभात खबर पर पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.
2:42 AM. 14 Nov 202:42 AM. 14 Nov
जनादेश पर शासनादेश भारी- राजद नेता
राजद नेता मनोज कुमार झा ने एनडीए पर तंज करते हुए जनादेश पर शासनादेश भारी होने की बात कही.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
पार्टी नेताओं से नीतीश कुमार की मुलाकात
पार्टी कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बताया जाता है सीएम नीतीश कुमार हारे हुए प्रत्याशियों से भी फीडबैक ले रहे हैं.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
दलाई लामा को सीएम नीतीश का आभार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने बधाई दी थी. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने दलाई लामा का आभार प्रकट किया है.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की की जांच
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही है. वहीं, बैठक से अबिदुर्रहमान और मनोहर प्रसाद की गैरमौजूदगी पर कहा आबिदुर्रहमान की तबीयत ठीक नहीं है. मनोहर प्रसाद शनिवार को मुलाकात करेंगे.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
राज्यपाल ने कैबिनेट किया भंग
नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद राज्यपाल ने कैबिनेट को भंग कर दिया है. नई कैबिनेट के गठन तक नीतीश कुमार कार्यवाहक सीएम के पद पर बने रहेंगे.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
15 नवंबर की बैठक में अहम चर्चा
राज्यपाल को सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा सौंप दिया है. 15 नवंबर की बैठक में अहम फैसले होंगे.
1:50 AM. 14 Nov 201:50 AM. 14 Nov
राज्यपाल से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश
राज्यपाल फागू चौहान से नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए सीएम नीतीश राजभवन पहुंचे. राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपेंगे.
10:49 PM. 13 Nov 2010:49 PM. 13 Nov
सीएम नीतीश कुमार राजभवन रवाना हो चुके हैं. राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार सौपेंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक
कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के 16वें सत्र को भंग करने का फैसला लिया गया. कैबिनेट की अंतिम बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सभी को शुक्रिया कहा. नीतीश कुमार राज्यपाल को त्यागपत्र देने वाले हैं.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
कांग्रेस पार्टी की बैठक में मारपीट
राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की बैठक के दौरान मारपीट की घटना हुई. बताया जाता है कि पार्टी के दो विधायकों के समर्थकों ने विधायक दल के नेता के नाम पर आपस में मारपीट की.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
कैबिनेट भंग करने की अनुशंसा
नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में होने जा रही है. बैठक में कैबिनेट भंग करने की अनुशंसा किए जाने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार बैठक के बाद राज्यपाल से मिलेंगे.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शाम चार बजे कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
सदाकत आश्रम में कांग्रेस की बैठक
पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक शुरू हो चुकी है. इसमें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और बिहार के ऑब्जर्वर अविनाश पांडेय भी मौजूद रहेंगे. मीटिंग में चुनाव परिणाम पर चर्चा होगी.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
15 नवंबर को सीएम के नाम पर फैसला
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है एनडीए की बैठक 15 नवंबर को होगी. बैठक में एनडीए नेता को चुना जाएगा. वहीं, आज शाम नीतीश कुमार के कैबिनेट की बैठक होने की खबर आई है.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
निर्दलीय सुमित सिंह का जेडीयू को समर्थन
चकाई से जीते निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करके जेडीयू को समर्थन दिया है. सुमित पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं. एनडीए की बैठक के पहले वो सीएम नीतीश कुमार से मिले.
9:55 PM. 13 Nov 209:55 PM. 13 Nov
सीएम आवास पर नेताओं का आना जारी
एनडीए की अहम बैठक को लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. बैठक में शामिल होने के लिए सुशील कुमार मोदी, आरसीपी सिंह, संजय झा, विजेंद्र यादव, विजय चौधरी, मुकेश सहनी सीएम आवास पहुंच चुके हैं. एनडीए के दूसरे नेता भी सीएम आवास पर पहुंच रहे हैं.
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
15 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक
सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट की बैठक 15 नवंबर को होने की खबर सामने आई है. बताया जाता है कि रविवार को दिन में 11.30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
सीएम से मिलने पहुंचे सुमित सिंह
सीएम नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली बैठक को लेकर नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. चकाई विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सुमित सिंह सीएम से मुलाकात करने पहुंचे हैं.
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
शराबबंदी कानून में संशोधन की मांग
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बिहार सरकार से शराबबंदी कानून में संशोधन की मांग कर डाली है. बड़ी बात यह है कि कई मौके पर सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को जायज ठहरा चुके हैं.
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
15 नवंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक
बिहार में सरकार गठन के बीच 15 नवंबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने की खबर सामने आई है. बीजेपी की बैठक में सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर निर्णायक फैसले होने के आसार हैं.
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
हार पर चिंतन जरूरी- तारिक अनवर
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा है ‘मैंने बिहार चुनाव परिणाम में हार का कारण पार्टी नेतृत्व को नहीं ठहराया है. हमें हार के कारणों पर चिंतन करना है. बिहार और कांग्रेस से जुड़े होने के कारण मैं भी हार के लिए जिम्मेदार हूं. हमें आज की हार से सीख लेकर भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए तैयार रहना होगा.’
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज
बिहार में एक तरफ सरकार गठन की तैयारी जारी है. वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब पर सियासी संग्राम मच गया है. ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी पर तंज कसा है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेरा है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘राहुल गांधी की समझ पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है. ओबामा जैसे शख्स भी उनकी बुद्धि पर बयान दे चुके हैं.’
6:59 PM. 13 Nov 206:59 PM. 13 Nov
नीतीश की कैबिनेट में कितने मंत्री?
बिहार चुनाव के रिजल्ट के बाद सरकार गठन की कोशिश जारी है. शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीएम के नाम पर औपचारिक फैसले के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या को लेकर भी फैसला हो सकता है. ऐसी भी खबरें सामने आई है कि डिप्टी सीएम के नाम पर एनडीए की बैठक में फैसला होने की संभावना है.
5:17 PM. 13 Nov 205:17 PM. 13 Nov
जीतनराम मांझी का बड़ा खुलासा
एक दिन पहले ही हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मुलाकात करके समर्थन पत्र सौंपा था. इस दौरान जीतन राम मांझी ने खुलासा किया था कि उन्हें विरोधी दल फोन कर रहे हैं. लेकिन, वो एनडीए में ही बने रहेंगे. बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने पहले ही मंत्री पद लेने से इंकार किया था.
5:17 PM. 13 Nov 205:17 PM. 13 Nov
NDA की बैठक में होंगे कई फैसले
बिहार के चुनाव परिणाम निकलने के बाद एनडीए की अहम बैठक होने जा रही है. एनडीए की अनौपचारिक बैठक में सीएम के नाम के ऐलान के साथ मंत्रिमंडल को लेकर कोई फैसला हो सकता है. पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने साफ किया है कि एनडीए की बैठक में कई बातों पर फैसला लिया जाएगा. इसी में सरकार गठन के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तारीख तय हो सकती है.
Posted : Abhishek.
मुख्य बातें
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार चुनाव के रिजल्ट के बाद सरकार गठन की कोशिश तेज हो चुकी है. आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में सरकार गठन को लेकर विचार के साथ ही
कैबिनेट भंग करने की सिफारिश की गई. बैठक में एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) के बड़े नेता शामिल हुए. नीतीश कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करके इस्तीफा सौंप दिया है. प्रभात खबर पर पढ़िए बिहार की राजनीति से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट.