Bihar Chunav LIVE Update: तीसरे चरण के वोटिंग से पहले बिहार में जुबानी जंग हुई तेज, सीएम नीतीश का विपक्ष पर निशाना
Bihar Chunav 2020 LIVE News Update: बिहार विधानसभा के दो चरण के चुनाव हो चुके हैं और अब तीसरे चरण के लिए जोर आजमाइश जारी है. 7 नवंबर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए आज से चुनावी प्रचार अभियान काफी तेज रहा. इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में रैली की. वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं की आज चुनावी जनसभा को संबोधित किया. बिहार चुनाव & बिहार इलेक्शन 2020 की LIVE Update के लिए बने रहें Prabhat Khabar के साथ.
Bihar Chunav LIVE Update: तीसरे चरण के वोटिंग से पहले बिहार में जुबानी जंग हुई तेज, सीएम नीतीश का विपक्ष पर निशाना
Live Updates
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
किशनगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के CM नीतीश कुमार ने कहा कि कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब?
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
लोकल के लिए वोकल होगा बिहार – पीएम
पीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार के हर जिले में ऐसे उत्पाद हैं जिनकी अपनी पहचान है. खाने-पीने की चीजें, फल-सब्जियां, पेंटिंग-हैंडीक्राफ्ट जैसी कई चीजें बिहार की पहचान से जुड़ी हैं. हर बिहारी हमेशा से लोकल के लिए वोकल रहा है. NDA इस पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
बिहार में हमारा लक्ष्य कानून का राज बनाए रखना है – पीएम मोदी
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
भाजपा अध्यक्ष ने पूछा लालू यादव से सवाल
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
बिहार में भाजपा JDU के साथ कर रही है विश्वासघात : शिवसेना
शिवसेना के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कहा कि भाजपा पहले क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करती है. फिर जब अपना पांव जमा लेती है. तब अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ विश्वासघात कर हराने में लग जाती है.
2:24 AM. 5 Nov 208:54 PM. 4 Nov
CM योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
CM योगी ने कहा किमुंबई हमले के बाद भी लोग चाहते थे कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए, लेकिन कांग्रेस उस समय डर गई. जबकि पुलवामा हमले के बाद, पीएम ने कहा कि हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और हमने यह पाकिस्तान के अंदर जाकर किया.
मुख्य बातें