Video : Bihar Election में Tejashwi के लिये वोट मांगते दिखे Khesari Lal Yadav, रोड शो में सेल्फी लेने की होड़

Khesari lal Yadav, Tejashwi yadav news, viral video : बिहार के चुनावी रण में अब भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की भी एंट्री हो गई है. खेसारी लाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए वोट मांगा है. खेसारी लाल यादव राजद के प्रत्याशी जितेंद्र राय के नामांकन रैली में भी पहुंचे और वहां हाथ जोड़कर वोट मांगते हुए भी दिखे.

Bihar Chunav 2020 : बिहार के चुनावी रण में अब भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari lal yadav) की भी एंट्री हो गई है. खेसारी लाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav) के लिए वोट मांगा है. खेसारी लाल यादव राजद के प्रत्याशी (RJD Candidate Bihar) जितेंद्र राय के नामांकन रैली में भी पहुंचे और वहां हाथ जोड़कर वोट मांगते हुए भी दिखे.

https://www.facebook.com/101544321258404/posts/367761701303330/

मढौरा से राजद कैंडिडेट जितेंद्र राय कल नामांकन के बाद रोड शो किया, जिसमें खेसारी लाल यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान खेसारी लाल यादव का गाना भी चलता रहा, जिसमें वे तेजस्वी के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं. खेसारी लाल इसके साथ ही चुनाव में लोगो से जितेंद्र राय को वोट देने के लिए कहा है.

रोड शो मेंं भारी भीड़- बता दें कि खेसारीलाल यादव के इस रोड शो में भारी भीड़ दिखी, लोग सेल्फी लेने के लिए परेशान रहे. रोड शो के दौरान खेसारी लाल यादव राजद उम्मीदवार जितेंद्र राय के साथ खुली जीप में सवार दिखे.

2019 में मांगा था पीएम के लिए वोट- खेसारी लाल यादव 2019 मेंं बीजेपी के लिए प्रचार कर चुके हैं. खेसारी का एक बयान भी खूब सुर्खियों मेंं था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को दिल में रहने की बात कही थी. वहीं भोजपुरी के एक अन्य स्टार दिनेश लाल निरहुआ बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं.

Also Read: बिहार चुनाव के बीच पुलिस ने किया अलर्ट! नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी को ….इनसे है खतरा, रची गई साजिश

Posted by : Avinish Kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >