Bihar Durga Puja Live: बिहार में 40 फुट से ऊंचा नहीं बनेगा पंडाल, दुर्गा पूजा को लेकर पटना में भीड़

Bihar Durga Puja Live: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया. शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है. इसमें नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करती है. आइए जानते है बिहार में दुर्गा पूजा से जुड़ी हर अपडेट...

Live Updates
1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

नौ दिनों का होगा शारदीय नवरात्र

शारदीय नवरात्र इस बार नौ दिनों का होगा. पूजा पंडालों में भी पूरी तैयारी की गयी है. पहले दिन विधि विधान से वैदिक मंत्रों के बीच पूजा पंडालों में विद्वान पंडितों व आचार्यों के द्वारा कलश स्थापन किया जायेगा.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

कलश स्थापना की सामग्री

कलश स्थापना के लिए सात तरह के अनाज, चौड़े मुंह वाला मिट्टी का एक बर्तन, पवित्र स्थान से लायी गयी मिट्टी, कलश, गंगाजल, आम या अशोक के पत्ते, सुपारी, जटा वाला नारियल, लाल सूत्र, मौली, इलाइची, लौंग, कपूर, रोली, अक्षत, लाल वस्त्र और पुष्प की जरूरत पड़ती है.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

पूजा को लेकर पटना के बाजारों में भीड़

नवरात्र की पूजा को लेकर पटना सहित नगर के बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है. श्रद्धालु सुबह से ही पूजा सामग्री की खरीदारी करते रहे.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

नवरात्र की नौ तिथियां होती है शुभ

नवरात्र के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते है. इन दिनों कई शुभ कार्य किये जाते है. शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र की नौ तिथियां ऐसी होती हैं. जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

नवरात्रि को लेकर बाजारों में चलह-पहल

आज से नवरात्रि शुरू हो गया है. जिसके कारण बाजारों में चलह-पहल है. शहर में हर जगह पूजा प्रसाद की दुकानें सज गयी है. देवी मां के मंदिर के आसपास फूल की दुकानों पर भक्तों भीड़ जुटी है. मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी है.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

पूजा पंडालों में राजनीतिक गतिविधियों पर रहेगी नजर

दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए बिहार के सभी थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर पुलिस ने लोगों को दिशा-निर्देश दे रही है. शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की अपील की गयी. पंडाल पर राजनीति गतिविधि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेंगे. इस दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

40 फुट से ऊंचा नहीं बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर नैनीजोर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित कर बिहार सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के साथ-साथ नियम और शर्तों का पाठ पढ़ाया गया. प्रशासन द्वारा जारी नियमों के अनुसार 20 फुट से अधिक ऊंची मूर्ति नहीं होगी तथा 40 फुट से अधिक ऊंचा पंडाल नहीं होना चाहिए.

1:21 PM. 26 Sept 22 1:21 PM. 26 Sept

बक्सर के दुर्गापूजा पंडाल में विराट रुप में दर्शन देंगी मां भगवती

नवरात्रि का आज पहला दिन है. चारों तरफ दुर्गा पूजा की धूम है. पूजा पंडाल शहर से लेकर गांव-देहात में निर्माण के कार्य में तेजी दिखने लगी है. बक्सर जिले के पंचमुखी चौक मुरार में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. इस बार यहां विराट रुप में दुर्गा मां दर्शन देगी.

9:25 AM. 26 Sept 22 9:25 AM. 26 Sept

बेऊर जेल में बंद 15 महिला व 145 पुरुष कैदी करेंगे दुर्गा पूजा

हत्या, डकैती समेत अन्य संगीन आरोप में पटना के बेऊर जेल में बंद नक्सली से लेकर कुख्यात तक मां दुर्गा की आराधना करेंगे. 15 महिला और 145 पुरुष कैदी व बंदी आज सोमवार से नवरात्रि की पूजा करेंगे.

मुख्य बातें

Bihar Durga Puja Live: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया. शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन है. इसमें नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करती है. आइए जानते है बिहार में दुर्गा पूजा से जुड़ी हर अपडेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >