बिहार: आरा में शराब के नशे में पड़ोसियों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, फिर हत्या कर जमीन में गाड़ दी लाश

Bihar Crime News: बिहार के आरा में चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव से कुछ दिनों पहले गायब 30 वर्षीया एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. एसपी द्वारा गठित टीम ने कुम्हरी नदी के समीप से जमीन को खोद कर शव को बरामद किया है.

Bihar Crime News: बिहार के आरा में चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव से कुछ दिनों पहले गायब 30 वर्षीया एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. एसपी द्वारा गठित टीम ने कुम्हरी नदी के समीप से जमीन को खोद कर शव को बरामद किया है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को जमीन के अंदर गाड़ दिया था. टीम ने इस मामले में साक्ष्य के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार भी की है. प्रथम दृष्टया उसके साथ गलत कार्य कर हत्या करने की बात सामने आयी है. इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 15 मई की रात्रि 12 बजे चांदी थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव की महिला झारफटक देवी उर्फ प्रभावती देवी को गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में गलत कार्य करने के बाद उसे मार कर गांव के नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया गया था.

पति की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी ने बताया कि मृतक महिला के पति शिवजी राम ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शिवजी राम मजदूरी का काम करता है. सूचना के बाद मेरे द्वारा एक टीम एसडीपीओ सदर चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में गठित की गयी, जिसमें चांदी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को भी रखा गया. टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये पता लगायी की शव कहां है. इसके बाद कुम्हरी नदी के समीप शव को जमीन खोद कर बाहर निकाला गया. जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें चांदी थाना क्षेत्र के जहानपुर निवासी कलक्टर राम का बेटा श्रीराम मुसहर एवं रंग बहादुर मुसहर का बेटा दारोगा मुसहर है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार की शाम पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read: बिहार शिक्षक बहाली: सरकार की चेतावनी के बाद भी बड़े आंदोलन की तैयारी में नियोजित शिक्षक,20 मई को होगा प्रदर्शन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा दुष्कर्म का खुलासा : एसपी

आरोप था कि प्रभावती देवी का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया गया था. मृतका के बेटे ने अपने पिता शिवजी राम से गांव में हो रही चर्चा की बात बतायी थी, लेकिन पिता ने लोक लाज की वजह से किसी को नहीं बताया. इस दौरान पुलिस को इसकी भनक मिली. इसके बाद शव बरामद किया गया. इधर इस मामले में एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >