नर्सिंग होम में इलाज की जगह महिला के साथ रोमांस करते दिखे डॉक्टर, पकड़े गए तो क्या कहा पढ़िए यहां...

यह वीडियो करीब ढाई मिनट का है. पुलिस इस वीडियो की जांच करा रही है. पुलिस युवती और डॉक्टर से पूछताछ भी कर रही है.

बिहार के मुंगेर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में निजी नर्सिंग के संचालक व डॉक्टर अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं. इसकी भनक लगने पर मुंगेर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह वीडियो सीसीटीवी का फुटेज हैं. इस वीडियो पर लोगों की भी अब प्रतिक्रया आने लगी है.

दरअसल, वायरल वीडियो मुंगेर (Munger) के एक प्रतिष्ठित निजी नर्सिंग होम के संचालक की है. यही कारण है कि इस वीडियो स्थानीय लोग काफी तेजी से वायरल कर रहे हैं. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में प्रतिष्ठित निजी नर्सिंग होम के संचालक एक लड़की के साथ कुर्सी पर बैठ कर अश्लील व्यवहार करते दिख रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो करीब ढाई मिनट का है. मामला के सामने आने के बाद सदर डीएसपी ने एक टीम का गठन कर वीडीओ की जांच कराई गई है. पुलिस युवती और डॉक्टर से पूछताछ भी की है. जांच में पता चला कि वीडियो दो साल पुराना है. जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पति और पत्नी का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >