Bihar crime: UP का एक शराब तस्कर पटना के एक होटल में नाबालिग के साथ कर रहा था गंदा काम, पहुंच गए परिजन…

Bihar crime: दानापुर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी स्थित एक होटल का है. यहां नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. हालांकि मामले की भनक मिलने के बाद पीड़िता के परिजन होटल जा पहुंचे. जिसके बाद परिजनों ने आरोपित युवक की जमकर पिटाई कर दी.

Bihar crime: बिहार में गंभीर अपराध के मामले में इन दिनों बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ताजा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी स्थित एक होटल का है. यहां नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. हालांकि मामले की भनक मिलने के बाद पीड़िता के परिजन होटल जा पहुंचे. जिसके बाद परिजनों ने आरोपित युवक की जमकर पिटाई कर दी.

थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में पीड़िता की मां ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी निवासी मिचाईया के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी नाबालिग बेटी को बुधवार सुबह सुल्तानपुर पुलिस चौकी निवासी व शराब धंधेबाज मिचाईया बहला फुसला कर सैनिक कॉलोनी स्थित होटल में ले जाकर एक कमरे में दुष्कर्म किया है.

छानबीन में जुटी पुलिस

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि हमलोगों ने आरोपी को रंगे हाथों होटल से पकड़ा है. वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. होटल के कमरे को सील कर दिया गया है. पीड़ि���ा को गुरुवार का 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >