Bihar Crime News: बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे जा रहे गिरोह को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल और कारतूस बरामद

Bihar Crime News: पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे बदमाशों के गिरोह को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूर और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

Bihar Crime News: राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों को धर-दबोचा है. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस, एक सीएनजी ऑटो समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं. 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी-01 अमलेन्दु झा ने बताया कि आलमगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटन देवी तीनमुहानी के पास कुछ अपराधी जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आलमगंज थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित की. इसके बाद छापेमारी की गई. जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा गया कि कुछ व्यक्ति एक स्थान पर बैठकर योजना बना रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे. पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. 

लूट पाट की घटना को देते थे अंजाम

गिरफ्तार किए गए अपराधियों से जब पूछताछ की गई तो किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, लेकिन किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिये जाने की बात को स्वीकार किया है. गिरोह का सरगना सागर कुमार को होना बताया गया. पकड़ाए सभी अपराधी ने पटना सिटी एरिया में आने-जाने वाले लोगों से लूट-पाट को अंजाम दिये जाने की बात को भी स्वीकार किया है. आलमगंज थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: Bihar News: संतरे की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, छापेमारी में 50 लाख की शराब जब्त

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार बदमाशों में खाजेकलां थाना क्षेत्र के हरनाहा टोला हरिजन कॉलोनी के रहने वाले छोटू कुमार, चौक थाना क्षेत्र के लोदी कटरा, हरनाहा टोला के रहने वाले राजन कुमार, आलमगंज थाना क्षेत्र के काजीबाग, खड़ा कुआं के रहने वाले सूरज कुमार और सागर कुमार शामिल हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >