‍Bihar crime: ‍‍दिल्ली की किशोरी को भगाकर युवक ले आया बिहार, पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने किया हमला

सकरा थाना क्षेत्र के नर्सिंगपुर बगाही गांव में दिल्ली से अपहरण कर लायी गयी लड़की को बरामद करने गयी सकरा पुलिस पर गृहस्वामी ने हमला कर दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. अचानक हुए हमले से पुलिस टीम संभल नहीं पाई और बैरंग वापस लौट गई.

सकरा थाना क्षेत्र के नर्सिंगपुर बगाही गांव में दिल्ली से अपहरण कर लायी गयी लड़की को बरामद करने गयी सकरा पुलिस पर गृहस्वामी ने हमला कर दिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस ने मौके से आरोपी युवक के पिता अजय राम एवं उसके चाचा विजय राम को पुलिस पर हमला के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस लड़की एवं आरोपी युवक को बरामद नहीं कर सकी.

क्या है मामला ?

बताया जाता है कि अजय राम के पुत्र सोनू ने दिल्ली के सन्नी बाजार जगह से 12 वर्षीय लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर लिया था. इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने सकरा पुलिस को देकर लड़की को नर्सिंगपुर गांव में होने की बात बता कर बरामद करने का आग्रह किया था.

पुलिस पर परिजनों ने लाठी-डंडा से हमला किया

इस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अपहृत लड़की के बरामद के लिए शनिवार की रात नर्सिंगपुर गांव स्थित सोनू के घर छापेमारी करने गयी थी. पुलिस को देखकर परिजन ने पुलिस पर लाठी डंडा से हमला कर दिया. इसी बीच सोनू लड़की के साथ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह सकरा थानाध्यक्ष ऐएस मुर्तुजा ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >