बिहार: औरंगाबाद में युवक ने महिला के पेट में दस बार मारा चाकू, पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में एक महिला को युवक ने चाकू से गोद दिया. घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरम गांव में शनिवार की सुबह एक दबंग युवक का आतंक देखने को मिला. बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के पेट में 10 बार चाकू से वार किया है. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जख्मी महिला की पहचान उसी गांव संजू देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक महिला के दरवाजे पर खड़ा था. महिला ने युवक का विरोध करते हुए उसे दरवाजे पर से हटने को कहा. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ लिया। जिसके बाद युवक आवेश में आकर चाकू निकालकर महिला के पेट में लगातार आठ से दस बार गोद दिया.

चाकू लगने के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी. उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही, पुलिस की टीम घटना स्थल पर पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दिया.

घटना के बारे में बताते हुए दाउदनगर थाना अध्यक्ष ने कहा कि युवक के द्वारा महिला पर चाकू से वार करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही, टीम घटना स्थल पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. महिला के पति के बयान के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के बारे में गांव के अन्य लोगों से भी जरूरत पड़ने पर पूछताछ की जा सकती है. चिकित्सकों के मुताबित घायल महिला की स्थिति गंभीर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >