Bihar News: आरा के शादी समारोह में डांस के विवाद के दौरान चली गोली, रेलवे के इंजीनियर की मौत से पसरा मातम

Bihar News: आरा में शादी समारोह में डांस को लेकर विवाद छिड़ा और एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गयी. इस दौरान गोली रेलवे के जेई को लग गयी और उसकी मौत हो गयी.

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी समारोह में जमकर विवाद हुआ. डांस को लेकर छिड़ा विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि गोलीबारी तक शुरू हो गयी. बराती और सराती पक्ष आपस में उलझ गए. दोनों ओर से जमकर हंगामा मचा और इसी बीच एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गयी. वहीं एक सख्स की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक रेलवे में जूनियर इंजीनियर था. घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है.

आरा में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक शादी समारोह में बराती और सराती पक्ष आमने-सामने हो गए. विवाद डांस को लेकर हुआ. देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और विवाद काफी बढ़ गया. इसी दौरान एक पक्ष से गोली चला दी गई. गोली एक सख्स को लग गयी और उसकी मौत हो गयी. मृतक रेलवे में जेई के पद पर था और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर उसकी तैनाती थी.

Also Read: Bihar: गया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार घूस लेते धराए, निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

डांस विवाद में हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कृष्णगढ़ थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >