Crime News: महिला मेजर के साथ कर्नल ने की अश्लील हरकत, पीड़िता ने पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी…

पटना में पोस्टेड महिला मेजर ने कर्नल पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे मेरे साथ पहले अश्लील बातचीत की. पहले तो मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन उनकी हरकत नहीं रुकी और वे फिर कॉल कर गंदी-गंदी बातें करने लगे

महिला मेजर के साथ विभाग के कर्नल द्वारा अश्लील हरकत करने का एक मामला सामने आया है. इस संबंध में महिला मेजर ने कर्नल पर आरोप लगाते हुए पहले विभाग के सीनियर अधिकारी से शिकायत की. इसके बाद जब कर्नल की हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो मेजर ने बहादुरपुर थाने में कर्नल के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है. महिला मेजर के पति एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं.

दिल्ली की रहने वाली महिला मेजर पिछले कुछ सालों से पटना में पोस्टेड हैं. उन्होंने अपने कार्यालय में बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नल ने मेरे साथ पहले अश्लील बातचीत की. उन्होंने पहले तो नजरअंदाज किया, लेकिन उनकी हरकत नहीं रुकी और फिर वे कॉल पर गंदी-गंदी बात करने लगे, जिसे मैंने रिकॉर्ड कर लिया. काफी प्रताड़ित होने के बाद मुझे वरीय अधिकारियों ने दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया. यही नहीं मैंने बिहार-झारखंड के हेड ऑफिस में भी शिकायत की है. बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला मेजर के द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. जांच भी शुरू हो गयी है.

कभी कार क्षतिग्रस्त किया, कभी पीछा किया

महिला मेजर ने कर्नल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डराने और प्रताड़ित करने के लिए कई बार मेरे कार को क्षतिग्रस्त किया गया. टायर से हवा निकाल दी गयी. यही नहीं कई बार मेरा पीछा भी किया. इस तरह की हरकत से वे इतना डर गयी थीं कि दोनों बच्चों को दिल्ली भेज दिया. प्रताड़ित करने के लिए कर्नल ने महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करना बंद कर दिया.

साइबर थाने में करेंगी शिकायत, साक्ष्य भी करायेंगी उपलब्ध

महिला मेजर ने बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने महिला आयोग में भी की है. अब इस मामले की शिकायत साइबर थाने में भी करेंगी और सारे साक्ष्य भी उपलब्ध करायेंगी. उन्होंने बताया कि कर्नल का साथ उनके कई साथी दे रहे हैं. इस वजह से उन पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई सालों से पटना में पोस्टेड हैं, क्योंकि उनका घर भी पटना में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >