Bihar: पुलिस को बड़ी कामयाबी, हत्या की योजना बना रहे चार अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध हथियार बरामद…

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने हत्या की साजिश रचते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से तीन देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 14 कारतूस, पांच पिस्टल मैगजीन, तीन खोखा, आठ मोबाइल और तीन राउटर बरामद किए गए हैं.

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने हत्या की साजिश रचते हुए चार अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से तीन देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 14 कारतूस, पांच पिस्टल मैगजीन, तीन खोखा, आठ मोबाइल और तीन राउटर बरामद किए गए हैं.

एसटीएफ के अनुसार, मंगलवार को सूचना मिली कि पटना जिले के कुख्यात इनामी अपराधी भरत कुमार एवं उसके सहयोगी अपराधी रंगदारी के लिए भोजपुर के किसी व्यक्ति की हत्या करने की योजना बना रहे हैं.

इसके बाद एसटीएफ की टीम ने भोजपुर जिले के नवादा थाना के अनाईट ठाकुरबाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की जिसमें कुख्यात अपराधी दयानंद दुबे (बिहटा), आदर्श कुमार शर्मा (बिक्रम), अनीश कुमार उर्फ अमन (नौबतपुर) और कृष्णमुरारी कुमार (बिहटा) को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: जमुई में पेड़ से लटका मिला पिता का शव, बेटे ने मां पर लगाया हत्या का आरोप…

बिरतन राम की हत्या के मामले में भी थे संलिप्त

एसटीएफ के अनुसार, चार जुलाई को भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव में बिरतन राम की गोली मारकर हत्या हुई थी. इस हत्या में भी इन अपराधियों की संलिप्तता थी.

इस संबंध में उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा भी गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध पटना और भोजपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >