मोतिहारी में चचेरे भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी…

Bihar Crime:  एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. रिश्ते का भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ शुक्रवार को जबरन दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया. जिसके बाद नाबालिग लड़की किसी तरह रोती चिल्लाती अपने घर आई और पूरी आपबीती अपनी मां से बताई.

Bihar Crime: मोतिहारी के राजेपुर थाना क्षेत्र से भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. रिश्ते का भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ शुक्रवार को जबरन दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया.

जिसके बाद नाबालिग लड़की किसी तरह रोती चिल्लाती अपने घर आई और पूरी आपबीती अपनी मां से बताई. इसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी राजेपुर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते हीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है. वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकड़ने के लिए पकड़ीदयाल के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक दल का गठन किया.

गठित टीम तुरंत एक्शन में आई और छापेमारी शुरू कर दी जिसमें आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक ने घटना में संलिप्तता स्वीकार भी कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक और पीड़ित नाबालिग चचेरे भाई बहन हैं.

ये भी पढ़ें: मुंगेर में खड़ी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस…

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि टीम के साथ छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, घटना में एफएसएल टीम को बुलाकर घटना की जांच की जा रही है. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने नमूना एकत्रित भी किया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

पीड़ित नाबालिग युवती को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >