Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में आज नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इसे लेकर सुबह से ही सियासी हलचल तेज है. पटना की सड़कें सज-धज कर तैयार हो गई है. इस बीच आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी आ गई है. इस लिस्ट में पुराने नेताओं को जगह देने के साथ-साथ नए नेताओं को भी शामिल किया गया है.
लिस्ट में इन नेताओं के नाम हैं शामिल
- श्रवण कुमार
- विजय कुमार सिन्हा
- डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
- निशांत
- लेशी सिंह
- राम कृपाल यादव
- नीतीश मिश्रा
- दामोदर रावत
- संजय सिंह ‘टाईगर’
- अशोक चौधरी
- भगवान सिंह कुशवाहा
- अरूण शंकर प्रसाद
- मदन सहनी
- डॉ. संतोष कुमार सुमन
- रमा निषाद
- रत्नेश सादा
- कुमार शैलेन्द्र
- शीला कुमारी
- केदार प्रसाद गुप्ता
- लखेन्द्र कुमार रौशन
- सुनील कुमार
- श्रेयसी सिंह
- मो. जमा खान
- नन्दकिशोर राम
- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
- दीपक प्रकाश
- संजीव चैरसिया
- सुरेंद्र मोहता
- संजय कुमार
साढ़े 12 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
गांधी मैदान में साढ़े 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. पीएम मोदी का पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक रोड शो भी होगा. पटना में जगह-जगह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट चौधरी और अन्य घटक दलों के नेताओं से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.
डेढ़ घंटे शहर में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी?
- 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन
- 11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए होंगे रवाना
- 12:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे
- 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू
- 01:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति
Also Read: क्या JDU नेता निशांत कुमार आज लेंगे शपथ? दो महीने पहले ही पार्टी में हुए थे शामिल
