गांधी मैदान में हलचल बढ़ी, सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव मॉनिटरिंग, यहां लाइव देखें शपथ ग्रहण समारोह

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पटना में सियासी हलचल बढ़ गई है. पटना के गांधी मैदान में लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) से लगातार की जा रही है. सीएम सम्राट चौधरी थोड़ी देर में गांधी मैदान पहुंच जाएंगे.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है. दोपहर 12.30 से शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शुरु होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. जिसको लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा एवं प्रबंधन के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं.

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) से लगातार की जा रही है. पटना स्मार्ट सिटी की टीम, तकनीकी विशेषज्ञ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आईसीसीसी से पूरे आयोजन की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि सुरक्षा एवं व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके.

सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव मॉनिटरिंग

गांधी मैदान और आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग हो रही है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसी भी स्थिति से तुरंत निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कड़ी धूप में महिलाएं गांधी मैदान पहुंच रही हैं. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद पटना पहुंच गए हैं. पूरे पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री रोड शो करने वाले हैं इसको लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की टीम हर इलाके में तैनात है.

26 प्रमुख स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में लगाए गए वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (वीएमडी) बोर्ड और एलईडी स्क्रीन पर किया जा रहा है. इसके जरिए आम लोग भी समारोह का लाइव प्रसारण देख सकेंगे. मालूम हो कि शहर के आयकर गोलंबर, पटना जू, अटल पथ, जेपी गंगा पथ, गांधी मैदान समेत 26 प्रमुख स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है. इन स्क्रीन पर समारोह का सीधा प्रसारण होगा. इस पहल का उद्देश्य लोगों को महत्वपूर्ण सार्वजनिक आयोजनों से जोड़ना और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद लोग भी आसानी से समारोह देख सकेंगे.

Aslo Read: भोजपुर के ये दो दिग्गज सम्राट कैबिनेट में बनेंगे मंत्री, आधी रात को आया फोन, सियासी हलचल बढ़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >