Bihar By Election: एक्शन में तेजस्वी यादव, रामगढ़ में करेंगे रोड शो, राजद प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

Bihar By Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 4 नवंबर को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इस दौरान राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए वे जनता से वोट मांगेंगे. जानकारी के मुताबिक, कर्मनाशा से पंजराव तक रोड शो करेंगे. यह यात्रा 40 किलोमीटर की होगी.

Bihar By Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 4 नवंबर को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे. इस दौरान राजद प्रत्याशी अजीत सिंह के लिए वे जनता से वोट मांगेंगे. जानकारी के मुताबिक, कर्मनाशा से पंजराव तक रोड शो करेंगे. यह यात्रा 40 किलोमीटर की होगी. बता दें कि, अजीत सिंह बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह के भाई हैं. इनके पिता जगदानंद सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं.

रोड शो के बाद रामगढ़ में करेंगे रात्रि विश्राम

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 3 नवंबर को ही रामगढ़ पहुंच जाएंगे. वे 4 नवंबर को रोड शो के करने के बाद रात में यहीं विश्राम करेंगे. उपचुनाव में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है.

सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद रामगढ़ सीट हुई है खाली

बता दें कि, सुधाकर सिंह के सांसद बनने के बाद रामगढ़ विधानसभा सीट खाली हुई है. पिता जगदानंद सिंह भी यहां से विधायक रह चुके हैं. उपचुनाव से ठीक पहले अजीत सिंह जेडीयू छोड़कर आरजेडी का दामन थामे थे. यहां से बीजेपी ने राजपूत जाति से ही आने वाले पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को मैदान में उतारा है. जन सुराज ने सुनील सिंह कुशवाहा को यहां से टिकट दिया है. बसपा ने पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजे सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव को रामगढ़ से उम्मीदवार बनाया है.

Also Read: स्मार्ट मीटर क्यों रिचार्ज नहीं कर पा रहे उपभोक्ता, जानिए क्या है वजह…

रामगढ़ रही है आरजेडी की सीटिंग सीट

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 250 से अधिक जनसभा और रोड शो किए थे. रामगढ़ आरजेडी की सीटिंग सीट रही है. इसलिए यहां तेजस्वी के साथ जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >