Bihar By Election 2022 : बिहार के दोनों सीटों पर मतदान खत्म, 52.38 फीसदी हुई वोटिंग

Bihar By Election 2022 Live : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है. मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं. 2020 में मोकामा में 54.1 फ़ीसदी, जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

Live Updates
7:03 PM. 3 Nov 22 7:03 PM. 3 Nov

बिहार के दोनों सीटों पर मतदान खत्म

बिहार विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है. दोनों सीटों को मिलकर कुल 52.38 फीसदी वोटिंग हुई, मोकामा में 53.45% व गोपालगंज में 51.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

7:03 PM. 3 Nov 22 7:03 PM. 3 Nov

पांच बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

बिहार विधानसभा उपचुनाव में पांच बजे तक मोकामा में 52.47 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि गोपालगंज में 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ

7:03 PM. 3 Nov 22 7:03 PM. 3 Nov

तीन बजे तक का वोटिंग प्रतिशत 

बिहार में हो रहे उपचुनाव में मोकामा विधानसभा सीट पर दिन के तीन बजे तक 42.44 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है. तो वहीं गोपालगंज में तीन बजे तक 42.65 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

पिछले 6 घंटे में 29.9% से ज्यादा मतदान

गोपालगंज में शांतिपूर्वक मतदान जारी, पिछले 6 घंटे में 29.9% से ज्यादा मतदान, अब 98108 मतदाताओं ने अपने मत का किया इस्तेमाल, शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

सभी ईवीएम सही, कहीं कोई शिकायत नहीं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का दावा. मोकामा में चल रहा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव. कुछ शिकायतें मिली थी सबका निवारण कराया गया. सभी ईवीएम सही, कहीं कोई शिकायत नहीं .अभी मोकामा उपचुनाव को लेकर प्रशासन की पैनी नजर.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

1 बजे तक एवरेज 31.90% हुआ मतदान

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव अपडेट. 1 बजे तक एवरेज 31.90%हुआ मतदान. मोकामा में 34.26% हुआ मतदान. गोपालगंज में 29.90% हुआ मतदान.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

मोकामा के ईसानगर बूथ पर झड़प, पुलिस बल तैनात

ईसानगर बूथ संख्या 282 में झड़प. दो गुटों के बीच झड़प की सूचना. भारी संख्या में पुलिस बल की हुई तैनाती.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

दोनों सीटों पर जीत का दावा 

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार की जीत होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर बीजेपी की जमानत जब्त होगी. बीजेपी के लोग या कार्यकर्ता अब दोनों सीटों पर जमानत बचाने की फिराक में लगे हुए हैं.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

अफवाह फ़ैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार

गोपालगंज उपचुनाव में अफवाह फ़ैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार. चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने का आरोप. दो लोगों ने सोशल मिडिया पर डाला था भ्रामक पोस्ट. गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में हुई कार्रवाई. टेक्निकल सेल की टीम सोशल मिडिया पर रखी रही है पैनी नज़र.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

मोहन प्रसाद गुप्ता ने किया मतदान 

गोपालगंज में राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने बूथ नंबर 150 अपनी पत्नी के साथ जाकर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता हमें मौका दे, हम विकास के साथ काम करेंगे.   

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

जनता का आशीर्वाद मिलेगा : नीलम देवी

नीलम देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनके साथ जनता है. छह को नतीजे बताएंगे कि कितनी बड़ी जीत हुई है. हम लोग जुमलेबाल, धोखेबाज नहीं हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के कामकाज से जनता बहुत खुश है. उसका लाभ हमको मिलेगा. हम जनता की सेवा करेंगे और विकास करेंगे. बीजेपी टक्कर में ही नहीं है.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

तीन संदिग्ध लोग कार समेत हिरासत में

गोपालगंज के ख्वाजेपुर में सुनसान जगह पर तीन संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया.

2:29 PM. 3 Nov 22 2:29 PM. 3 Nov

11 बजे तक 24.17 फीसदी मतदान

11 बजे तक 24.17 फीसदी मतदान, गोपालगंज में 21 और मोकामा में 27% वोटिंग.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

महिलाओं के साथ युवाओं की भी लगी लंबी कतार

मतदान में महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग के लोगों की भी ख़ास भागेदारी देखने को मिल रही है. मोकामा विधानसभा के सुदूर टाल इलाके में वोटर जात पात से ऊपर उठ कर विकास को मुद्दा बनाकर वोट कर रहे हैं.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

गोपालगंज और मोकामा में कई मशीनों को बदला गया

गोपालगंज और मोकामा में कई मशीनों को बदला गया है. इनमें बैलेट यूनिट-1, कंट्रोल यूनिट-3 और 6 वीवीपैट बदले गये. वहीं, इस चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया  है. यह कंट्रोल रूम पटना में बनाया गया है. पटना के ही कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग हो रही है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

मोकामा में मतदान को लेकर मतदाताओं में जोश, मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

9 बजे तक 11.57 फीसदी मतदान

सुबह 9 बजे तक गोपालगंज में 11.57 फीसदी मतदान होने की सूचना है. वहीं गोपालगंज में 9.37 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

3 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे होगी सुनवाई

पटना हाईकोर्ट में गोपालगंज से आरजेडी के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध दायर रिट याचिका पर 3 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई की जाएगी.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

मोकामा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी

मोकामा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है. बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

गोपालगंज में पांच EVM बदले, छह गिरफ्तार

गोपालगंज में अब तक पांच EVM को बदला गया है. छह लोगों को मतदान में गड़बड़ी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि मतदान अब तक शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

ड्रोन से निगरानी

इस बार उपचुनाव में ड्रोन से निगरानी हो रही है. गोपालगंज के दियारा और गंडक के इलाके में ड्रोन की मदद से मतदान बूथों पर निगरानी हो रही है. गोपालगंज में कुल 9 ड्रोनों को इस काम में लगाया गया है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

मोकामा सीट पर कुल 6 प्रत्याशी

बिहार के दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहें. इसमें 4 महिलाएं, 11 पुरुष प्रत्याशी हैं. मोकामा सीट पर कुल 6 प्रत्याशी हैं. 

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

चुनाव कराने आये मतदान कर्मी की मौत 

पटना के बाढ़ इलाके में मोकामा विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान कराने आये एक मतदानकर्मी की कल रात हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

मोकामा में पुरुष वोटर तो गोपालगंज में महिला वोटरों का प्रभाव

आंकड़ों के लिहाज से मोकामा में पुरुष वोटरों का दबदबा है, जबकि गोपालगंज में महिला वोटरों का प्रभाव ज्यादा है. गोपालगंज में 2020 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 57 फ़ीसदी से ज्यादा था, जबकि मोकामा में 55 फ़ीसदी से ज्यादा पुरुष वोटर ने वोटिंग की थी. मोकामा में कुल मतदाताओं की संख्या 281251 है, जबकि गोपालगंज में 331469 है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

गोपालगंज की लड़ाई को बेहद दिलचस्प

गोपालगंज सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता से है. लेकिन लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव और ओवैसी की पार्टी ने गोपालगंज की लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

माेकामा में राजद और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. मोकामा सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है. मोकामा सीट पर सीधा मुकाबला राजद की उम्मीदवार नीलम देवी और भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के बीच है. नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी है, जबकि सोनम देवी भी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी है. 

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

शाम छह बजे तक होगा मतदान

मोकामा और गोपालगंज में आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा. हालांकि दोपहर के वक्त जो मतदान का प्रतिशत होगा वही तय करेगा कि पिछली बार से इस बार मतदाताओं का रुझान कैसा रहेगा. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में मोकामा के अंदर 54.1 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

10:42 AM. 3 Nov 22 10:42 AM. 3 Nov

महिला वोटरों की लंबी कतार

मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं.

7:28 AM. 3 Nov 22 7:28 AM. 3 Nov

बूथों पर लगी वोटरों की लंबी कतार

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटरों की बूथों पर लंबी कतार दिख रही है. मतदान को लेकर मोकामा और गोपालगंज में आज सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद और एनडीए की ओर से भाजपा के उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. 

मुख्य बातें

Bihar By Election 2022 Live : बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है. मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं. 2020 में मोकामा में 54.1 फ़ीसदी, जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >