बिहार विधानसभा में हंगामा करते विधायक (फाइल)

Bihar Budget Session: शिक्षकों के मुद्दे पर साथ आया पक्ष-विपक्ष! सीएम नीतीश ने अपने अंदाज में दिया जवाब

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में बजट सत्र जारी है. आज सत्र का 11वां दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया. शिक्षकों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों ने भी विपक्ष का समर्थन किया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 11वां दिन है. सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खूब हंगामा हुआ. गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूल में 25% नामांकन सही से नहीं होने के विषय पर सवाल उठाया गया. विपक्ष के इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया. शिक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए. विधानसभा स्पीकर ने लगातार विपक्षी विधायकों को लगातार अपने सीट पर बैठकर सवाल करने की अपील की, लेकिन विपक्षी विधायक लोग नहीं माने. विधायक वेल में खड़े होकर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे. मार्शल को बुलाया गया. इस दौरान विपक्षी नेताओं ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी भी की. 

सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी उठाया सवाल

शिक्षक के मुद्दे पर सदन में सिर्फ विपक्ष के विधायकों ने ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी सवाल उठाए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा कि चार महीने से शिक्षकों की वेतन रोकी गई है, जो उचित नहीं है. विपक्ष के भी सदस्यों ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि यह मामला कभी खत्म नहीं होता. हिंदू का फेस्टिवल होली भी खत्म हो चुका है और अब मुस्लिम का ईद आने वाला है. इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जवाब देते हुए कहा, “कुछ त्रुटि के कारण इसमें दिक्कत हुई थी, लेकिन एक हफ्ते में भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.”

‘जो मामला है, लिखकर दीजिए…’

विपक्षी विधायक सदन में सरकार के खिलाफ जोर-जोर से नारा लगाते हुए ताली पीट रहे थे. यह देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराए. वे भी ताली पीटने लगे. इसके बाद सीएम नीतीश खड़े होकर बोले, “मेरे खिलाफ ताली बजाइए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मामला जो है लिखकर दीजिए.” वहीं विधायकों के सवाल पर बोलते हुए सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को कहा कि कमजोर वर्ग के लिए विशेष ध्यान दें. विपक्षी विधायकों की तरफ से जो शिकायत जो दी गई है उस पर ध्यान दें.

इसके बाद सीएम नीतीश ने आगे कहा, “हम लोग तो कमजोर वर्ग के लिए हमेशा काम करते हैं. आपने (विपक्ष) जो शिकायत की है हम उस पर जांच करने के लिए अधिकारी और मंत्री को कह दिए हैं. प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों का जो नामांकन 25% होने का नियम है उसका पालन राज्य में हो.

ALSO READ: CM Nitish Gift: बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों की बौछार, इस विभाग में 3943 पदों पर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >