Bihar Breaking News Live: कैमूर में पुलिस ने तीन आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

Bihar Breaking News Live: बिहार के बक्सर में किसान उग्र हो गये हैं. जमीन के उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का गुस्सा अब बढ़ गया है और बुधवार को किसानों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. जानिये ताजा अपडेट

2:31 AM. 12 Jan 23 2:31 AM. 12 Jan

जमुई में महिला शराब के साथ गिरफ्तार

जमुई के आनंदपुर ओपी पुलिस ने पीपराडीह गांव के समीप से एक महिला को बीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आनंदपुर ओपी में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

11:49 PM. 11 Jan 23 11:49 PM. 11 Jan

पुलिस ने तीन आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

कैमूर जिले में अलग-अलग तीन आरोपियों के घरों पर पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपकाया है, जिसमें अनंतपुर गांव में स्वर्गीय राजकुमार सिंह के पुत्र मंहगू सिंह और इसी गांव के सुदर्शन सिंह के पुत्र शरीत सिंह एवं मोहनिया वार्ड संख्या नौ निवासी गौरी शंकर सिंह के पुत्र रमेश सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया गया है.

11:49 PM. 11 Jan 23 11:49 PM. 11 Jan

पटना में बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ चलायी गोलियां

पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. पटनासिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल स्थित मौर्य कॉलोनी के पास बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया. वहीं जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक युवक को गोली लग चुकी थी. गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

9:21 PM. 11 Jan 23 9:21 PM. 11 Jan

बक्सर के एसपी बोले

बक्सर में किसानों के हिंसक होने पर बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस स्थितियों को जल्द सही करेगी. वहीं सांसद अश्विनी चौबे ने सरकार पर हमला बोला है.

9:21 PM. 11 Jan 23 9:21 PM. 11 Jan

सांसद अश्विनी चौबे की प्रतिक्रिया

बक्सर में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज मामले पर बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बक्सर में किसानों के घर में घुसकर पुलिस ने जो गुंडागर्दी की है, यह घोर निंदनीय है। क्या किसान अपराधी थे, वारंटी थे, जो रात में उनके घर में घुस कर मारपीट की गई। महिलाओं के साथ गाली गलौज और अमानवीय व्यवहार किया गया। महागठबंधन की सरकार किसान विरोधी है.

7:48 PM. 11 Jan 23 7:48 PM. 11 Jan

जहानाबाद के थमापुर में सड़क हादसा, एक की मौत

जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दौरान एक युवक की मौत हो गयी है. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध कर रहे है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

किसानों की मांग

किसान पिछले कुछ महीनों से ये मांग कर रहे हैं और लंबे समय से धरना दे रहे थे. मंगलवार को ही किसान एसजेवीएन थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंच गये थे और मेन गेट बंद कराकर गेट के सामने ही धरने पर बैठ गये थे. इस वजह स प्लांट का दैनिक काम बंद रहा था. किसानों का कहना है कि उन्हें भूमि का उचित मुआवजा दिये बिना ही जबरन उसपर काम किया जा रहा है. अब हम ऐसा नहीं होने देंगे.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

बक्सर में किसान उग्र

बक्सर में किसान उग्र हो गये हैं. मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत किसानों ने बुधवार को पुलिस गाड़ी समेत कई वाहनों में आग लगा दिया. वहीं सूचना मिल रही है कि ट्रेनों को भी निशाना बनाया गया है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

राजस्व कर्मचारी 35 हजार रुपये घूस लेत गिरफ्तार 

पूर्णिया के कृत्यानंद नगर अंचल के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को निगरानी की टीम ने 35 हजार रुपये घूस लेत गिरफ्तार किया. बुधवार की सुबह निगरानी की टीम ने उसे परोरा पंचायत भवन में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

पूर्णिया में राजस्व कर्मचारी घूस लेते धराया

पूर्णिया के कृत्यानंद नगर अंचल के राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार गुप्ता को निगरानी की टीम ने 35 हजार रूपये घुस लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को लेकर निगरानी की टीम गयी.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

मधुबनी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के लिए मधुबनी पहुंचे हैं. यहां सीएम विकास योजनाओं का जायजा ले रहे हैं. सीएम यहां मिथिला हाट का लोकार्पण भी करेंगे.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

बिहटा में शराब की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिहटा में मध निषेध विभाग की टीम की फिर से कार्रवाई हुई है .जहां मध निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार बिहटा चौक से एक इनोवा कार से ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को बिहार में जातीय जनगणना पर सुनवाई

बिहार में जातीय जनगणना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. अब शुक्रवार को इस याचिका से जुड़े मामले की सुनवाई होगी.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

चौसा पावर प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

बक्सर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई है. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चा अब खोल दिया है. चौसा पावर प्लांट पर ग्रामीणों ने हमला बोला है. मुख्य गेट पर आगजनी की गयी है. जिसमें पुलिस की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने जला दिया है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

शराब तस्कर डॉली गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्कर डॉली को मुन्नाचक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने नगर निकाय चुनाव से पहले बैंकमेंस कॉलोनी में शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी थी. इस मामले में ही डॉली की तलाश थी.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

बक्सर में किसानों को पुलिस ने पीटा

बक्सर के चौसा प्रखंड के बनारपुर में दिखा पुलिस का आमानवीय चेहरा देखने को मिला. जब घर में घुसकर पुलिस ने 12 बजे रात में सो रहे किसानों पर लाठियां बरसाई. बता दें पिछले दो महीने से उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

भागलपुर में बैंक में चोरी का प्रयास

भागलपुर में बैंक में चोरी का प्रयास मंगलवार रात को किया गया. चोरों ने मधुसूदनपुर थाना अंतर्गत दक्षिण ग्रामीण बैंक का शटर तोड़ दिया और सामानों को तोड़ा. लेकिन कैश तक चोर नहीं पहुंच सके. सुबह शटर टूटा देख लोगों की भीड़ जमा हुई.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

पूर्णिया सड़क हादसे में फरार कैदी का सरेंडर

शराब मामले को लेकर एक बंदी को पूर्णिया कोर्ट ला रहे मोहनपुर ओपी पुलिस की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गयी. देखते ही देखते बोलेरो में आग लग गयी और धू-धू कर जलने लगी. इस हादसे में मोहनपुर मोहनपुर ओपी के एक एएसआइ समेत पांच पुलिस बुरी तरह घायल गये. दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार बंदी मौके से फरार हो गया था. लेकिन उसने अब सरेंडर कर दिया है ऐसी जानकारी सामने आ रही है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में शराब की बोतलों से हड़कंप

समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में शराब की खाली बोतलें मिली है. जिससे हड़कंप मचा हुआ है. ये ब्रांडेड शराब की बोतलें यहां कैसे आइ इसकी जांच की बात उत्पाद अधिक्षक ने की है.

7:21 PM. 11 Jan 23 7:21 PM. 11 Jan

बाइक सवार सिपाही की सड़क हादसे में मौत

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थानाक्षेत्र के एन एच 139 से बेलाढ़ी जाने वाले नहर मार्ग में अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में की गई है, जो बिहार पुलिस में सिपाही थे.

3:01 PM. 11 Jan 23 3:01 PM. 11 Jan

बांका में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन

बांका की रजौन पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती स्थित बेंगा टोला में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक पुनसिया बस्ती स्थित बेंगा टोला निवासी भागवत शर्मा एवं उसके दामाद गोड्डा जिले के महागामा थाना अंतर्गत सरभंगा निवासी हरदेव शर्मा को गिरफ्तार किया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: बिहार के बक्सर में किसान उग्र हो गये हैं. जमीन के उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का गुस्सा अब बढ़ गया है और बुधवार को किसानों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. जानिये ताजा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >