मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: तेजस्वी यादव भी सीबीआई दफ्तर से निकले, 7 घंटे तक चली पूछताछ
लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने आज तेजस्वी यादव से पूछताछ की. इस दौरान उन्हें एक घंटे के लंच के लिए घर भी जाने की इजाजत दी गयी. तेजस्वी से करीब सात घंटे पूछताछ की गयी.
Land for Job मामले में ED की मीसा भारती से पूछताछ खत्म हो गयी है. मीसा भारती से ईडी ने सात घंटे तक पूछताछ की. इसी मामले में अभी तेजस्वी यादव से सीबीआइ सवाल जवाब कर रही है.
बेतिया में महिला को डायन बता कर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी है. बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने मारपीट का आरोप अपने बेटे और बहू पर लगाया है.
शेखपुरा में टमाटर में छिपाकर शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही, बड़ी मात्रा शराब भी बरामद की है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.
रोहतास के नासरीगंज में अमियावर बालू घाट पर हथियार लहराने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बिहार के अररिया में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बच्चे बकरा नदी में नहाने के लिए गए थे. इसकी दौरान हादसा हो गया. घटना जोकीहाट थाना के गम्हरिया की है.