मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

Bihar Breaking News Live: महानंदा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान
कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर घाट के समीप महानंदा नदी में धबोल गांव की ओर जाने के क्रम में सवारी यात्री से लदा ओवरलोड नाव पलट गया. जिससे बाल-बाल बड़ा हादसा होने से टल गया. थाना क्षेत्र के दुर्गापुर घाट के समीप महानंदा नदी पार करते हुए दर्जनों सवारी यात्री के द्वारा बताया गया कि घाट मलिक के द्वारा छोटी नाव में क्षमता से अधिक सवारी यात्री को लोड कर धवोल गांव कि ओर जाने के क्रम में महानंदा नदी के बीचों बीच तेज धार में पड़ने से नाव डगमग होकर डूब गया. जिसमें दर्जनों सवारी यात्री का मोटरसाइकिल, साइकिल, दुकान का सामान, घर का सामान डूबने से लाखों रुपए की क्षति पहुंची है. दर्जनों सवारी यात्री के द्वारा शीघ्र जांच कर क्षमता से अधिक नाव ले जाने में रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से किया गया है.
बांका सदर थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव निवासी साधु हरिजन की मौत गांव के समीप चांदन नदी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार की शाम अपने बेटी के घर जाने के लिए घर से निकला था. शुक्रवार की सुबह शौच के लिए स्थानीय ग्राामीण चांदन नदी आया. जहां ग्रामीणों ने देखा कि चांदन नदी में एक शव पड़ा हआ है. शव की पहचान दोमुहान गांव निवासी साधु हरिजन के रुप में हुई. परिजनों के द्वारा मामले की सूचना सदर थाना को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया है कि मृतक के पुत्र के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया.
मधेपुरा के आलमनगर व पुरैनी में अलग-अलग जगहों पर डूबने से दो बहनों सहित पांच की मौत हो गयी. आलमनगर के कुंजौरी पंचायत के बजरहा गांव में दो बहनें डूब गयी. जबकि इटहरी भमरपुर बासा में महिला, बसनबाड़ा पंचायत के तलिहारी वार्ड में एक वृद्ध व पुरैनी प्रखंड के खैरहो गांव में एक किशोरी की मौत हो गयी.
भागलपुर जिला के नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र के सेमापुर स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक कटिहार जिले के आजमनगर थाना कैलबारा के कैलू सिंह का पुत्र दिलीप सिंह है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया. जीआरपी पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी.
औरंगाबाद-रफीगंज मुख्य पथ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतका की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के खड़ौखर गांव निवासी उपेंद्र शर्मा के पुत्री सुनैना कुमारी के रूप में हुई है.
मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड क्षेत्र के औराय पंचायत अंतर्गत खैरहो गांव वार्ड 14 में शुक्रवार को रत्नेश कुमार की पुत्री रिमझिम बकरी चराने के लिए गांव से उत्तर ईंट भट्ठा के समीप गयी थी, जहां बकरी चराते पोखर किनारे चली गयी. इसी क्रम में पैर फिसलने से वह पोखर में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस व सीओ को दी.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…