Bihar Breaking News LIVE: पुलिस पर हमला मामले में दर्जनों नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात पर केस दर्ज

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें..

Live Updates
8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

गया में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

गया के मोहनपुर प्रखंड की डेमा पंचायत के बालाबीघा मोड के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार चौआरी गांव के गुड्डू मांझी और विकास कुमार घर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस क्रम में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं एक घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना मोहनपुर पुलिस को दी.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

पुलिस पर हमला मामले में सैकड़ों अज्ञात पर केस दर्ज

सहरसा में बीते शुक्रवार की देर रात उपद्रवियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किये जाने को लेकर सदर थाना में करीब दर्जनों नामजद सहित सैकड़ों अज्ञात पर केस दर्ज कराया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सादे लिबास में बीते दिनों हुई घटना को लेकर अनुसंधान में सिमरहा रेलवे ढ़ाला के पास से गुजर रही थी. इसी बीच भीड़ ने टीम पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

दो शराबी गिरफ्तार

मधेपुरा के अरार ओपी क्षेत्र से पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गश्ती के दौरान झिटकिया पंचायत के परसी वार्ड दो निवासी इंदल कुमार को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी ओर बेलदौर प्रशाखा अरार नहर एनएच 106 पर सौरबाजार थाना क्षेत्र पस्तपार पंचायत के वार्ड 14 जिरबा निवासी श्रीकांत यादव को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. अरार ओपी अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति के विरूद्ध मद्य निषेध की सक्षम धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

औरंगाबाद में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन

औरंगाबाद जिले के सूर्य नगरी देव में आयोजित तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का भव्य आगाज हुआ. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. इस दौरान औरंगाबाद जिला प्रभारी मंत्री आलोक मेहता, पर्यटन विभाग के सचिव कंवल तनुज और सभी विधानसभा के विधायक उपस्थित थे.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

भोजपुर में पुलिस टीम पर शराब माफियाओं का हमला

बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. शराब को लेकर छापेमारी करने करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया है. पथराव में इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मी जख्मी हो गये है. यह घटना आरा के जगदीशपुर के दुल्हीनगंज के घाघा गांव की बतायी जा रही है.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का दावा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने दावा किया है कि जेडीयू में बड़ी टूट की संभावना है. उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के बाद कई नेता सीएम नीतीश कुमार से खफा है. ऐसे लोगों का बीजेपी में स्वागत है.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

गोपालगंज में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत

गोपालगंज जिले के नगर थाना अंतर्गत बसडीला गांव में आज से तीन दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था. दोनों पक्षों में लाठी डंडा से मारपीट हुई. जिसमें एक युवक अंकित कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आज युवक की मौत हो गयी है.

8:56 PM. 28 Jan 23 8:56 PM. 28 Jan

खगड़िया में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा, सीएम ने किया लोगों से संवाद

सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज खगड़िया पहुंची है. मुख्यमंत्री ने अलौली प्रखंड के रौन गांव का दौरा किया. इसके बाद कामास्थान में ग्रामीणों से संवाद किया. फिर जीविका की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा. इसके साथ ही रामविलास पासवान के गांव तक रोड तैयार किया जाएगा.

12:22 PM. 28 Jan 23 12:22 PM. 28 Jan

आत्महत्या के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ने से पुलिस को रोका

भागलपुर के खंजरपुर में छात्र ने आत्महत्या की खबर दौड़ी. सबौर के परघरी का रहने वाले छात्र ने कमरे में खुद को बंद कर रखा था. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने से रोक दिया. परिजनों का कहना है कि वो अपने सामने दरवाजा खुलवाएंगे. वहीं जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्र जीवित पाया गया.

12:22 PM. 28 Jan 23 12:22 PM. 28 Jan

खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज शनिवार को खगड़िया पहुंच गए हैं. सीएम अलौली प्रखंड में विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का भी सीएम उद्घाटन करेंगे.

12:22 PM. 28 Jan 23 12:22 PM. 28 Jan

भागलपुर में छात्र ने खुदकुशी की

भागलपुर में एक छात्र ने कमरे के अंदर आत्महत्या कर लिया. घटना खंजरपुर इलाके की है. मृतक की पहचान परघरी सबौर अंतर्गत महेशपुर गांव के रहने वाले रामनारायण सिंह के पुत्र अनमोल रतन (करीब 18 वर्ष) के रूप में की गयी है.

12:22 PM. 28 Jan 23 12:22 PM. 28 Jan

बिहार में शराब कारोबारियों ने पुलिस पर हमला बोला

बिहार में शराब कारोबारियों ने पुलिस पर हमला बोला है. छपरा और आरा में पुलिस पर हमला किया गया. शराब के धंधेबाजों के द्वारा किए गए इस हमले में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

छपरा में शराब तस्करों का पुलिस पर हमला

छपरा में शराब तस्करों ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है. शनिवार सुबह छापेमारी के लिए गयी टीम पर फायरिंग भी की गयी. हमले में तीन सिपाही जख्मी हुए हैं.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

गोपालगंज में बवाल

गोपालगंज में छात्र अंकित की मौत के बाद बवाल बढ़ गया है.शुक्रवार को गोपालगंज में अंकित कुमार की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गयी थी. पसरमा गांव निवासी मोहनजी के पुत्र अंकित के शव के साथ लोग बसडीला गांव के पास ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अचानक दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया. प्रदर्शनकारियों पर दूसरे पक्ष के द्वारा अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस हमले में पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

गोपालगंज में प्रदर्शन के दौरान पथराव

गोपालगंज में बसडीला गांव में छात्र अंकित की हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान अन्य पक्ष की ओर से पथराव किया जाने लगा. जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग भी की है.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

आज खगड़िया में सीएम नीतीश कुमार 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज शनिवार को खगड़िया आएंगे. यहां सीएम नए इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन भी करेंगे.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

पटना में डीजे पर डांस को लेकर फायरिंग

श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड यमुना अपार्टमेंट के पास डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और फायरिंग हुई. इसमें दो नाबालिग को गोली लगी और उन दोनों को कांटी फैक्ट्री रोड स्थित मेडिकाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल बच्चों में हिमांशु व एक अन्य शामिल हैं. हिमांशु के पिता सब्जी बेचते हैं. हिमांशु को पैर की एड़ी में गोली लगी है, जबकि उसके दोस्त को गोली हाथ से टच करते हुए निकल गयी. दोनों आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट के पास सरस्वती पूजा देखने गये थे. इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी और दो बच्चों को गोली लग गयी.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

कटिहार में सड़क हादसा, दो की मौत

कटिहार में तेज रफ्तार स्कोर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी. रौतारा थाना क्षेत्र के कटिहार -पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ये घटना घटी है.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

भागलपुर में मछुवारे से मारपीट व रंगदारी मांगने के आरोपी गिरफ्तार

नाथनगर थाना पुलिस ने नाथनगर थानाक्षेत्र के दिलदारपुर दियरा से छापेमारी कर मछुआरों से मारपीट व रंगदारी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. 20 दिसंबर को दिनदहाड़े चंपा नदी और चौवनिया धार में मछली पकड़ने के दौरान अपराधियों ने मछुआरे के साथ मारपीट कर 70 हजार रुपया छीन लिया था. दर्जनों मछुआरे ने आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. बुधवार की रात डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर दिलदारपुर दियारा से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत मामले में दो डॉक्टर निलंबित

निर्मल चौबे को डॉ एमएम झा के यूनिट में भर्ती किया गया था.आइसीयू में शाम को पीजी दूसरे वर्ष के डॉ विनय कुमार एवं डॉ आदित्य वैद्य की ड्यूटी थी.दोनों आइसीयू से गायब थे. परिजनों के दबाव में अधीक्षक ने डॉ विनय एवं डॉ आदित्य को निलंबित कर दिया.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

ट्रक ने वृद्ध को कुचला, गंभीर, विरोध में तीन घंटे रोड जाम

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा धमना झाझा मुख्य मार्ग में संदीपी गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने एक वृद्ध को कुचल दिया. वृद्ध का एक पैर व एक हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया. चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला. ग्रामीणों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर भेजा. स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल खतरे से बाहर है.

10:24 AM. 28 Jan 23 10:24 AM. 28 Jan

जमुई में तालाबनुमा गड्ढे के पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत

सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव स्थित बरनार नदी किनारे बने तालाबनुमा गड्ढे के पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक की पहचान डुमरी निवासी प्रयाग वर्णवाल उर्फ टूशन वर्णवाल (55) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रयाग शुक्रवार की सुबह शौच के लिए बरनार नदी की ओर गये. शौच के बाद नदी किनारे बने पुराने तालाबनुमा गड्ढे से पानी लेने गये. इसी दौरान किनारे पर संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में जा गिरे. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी.

6:09 AM. 28 Jan 23 6:09 AM. 28 Jan

सांसद अश्विनी चौबे के छोटे भाई का निधन, हंगामा

केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे के छोटे भाई निर्मल चौबे का निधन शुक्रवार देर शाम मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >