Bihar Breaking News Live: CM नीतीश कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा, सभी आला अधिकारी रहे मौजूद

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

लॉ एंड ऑर्डर की नीतीश कुमार ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा और नगर निकाय चुनाव पर अधिकारियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

खगड़िया वाहन हादसे के मृतकों की हुई पहचान

खगड़िया में एक तेज रफ्तार कार तालाब में जा गिरी थी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी थी. मृतकों की पहचान ओंकार भानु, विनोद कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है. ओंकार भानु किशनगंज के उद्योग विस्तार पदाधिकारी थे. जबकि विनोद कुमार पटना सचिवालय में स्टनो के पद पर कार्यरत थे. वहीं रंजीत कार चालक था. तीनों कार से पटना से पूर्णिया जा रहे थे. 

हाजीपुर सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

हाजीपुर सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद मृतक महिला के परिजनों ने किया हंगामा. परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाया है.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

भाजपा नेता सम्राट चौधरी आज सासाराम में देंगे महाधरना

सम्राट अशोक के शिलालेख को मजार बना दिए जाने का मामले को लेकर आज बीजेपी के वरीय नेता सम्राट चौधरी सासाराम में देंगे धरना.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

नवादा में बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला किया, तीन पुलिसकर्मी घायल

बिहटा के बाद अब नवादा में बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया है. घटना में नारदीगंज थाने के तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना हैा. वारदात पसई मोड़ के पास की है.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

खगड़िया में एक तेज रफ्तार कार तालाब में जा गिरी, तीन की मौत 

खगड़िया में एक तेज रफ्तार कार तालाब में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना महेशखूंट थाना के काजीचक के पास हुई है.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

बिहटा के अमनाबाद में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन

बिहटा के अमनाबाद में पुलिस ने चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, पुलिस टीम पर अपराधियों ने की थी फायरिंग. आरोपियों के घर की तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

नवादा में भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या

नवादा में एक भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है आरोपी भाई बहन के लव मैरिज से नाराज था. शादी के बाद घर लौटी थी बहन. घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव की है.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

बिहार का कुख्यात बदमाश मंटू शर्मा मुंबई से गिरफ्तार

बिहार के एक कुख्यात बदमाश मंटू शर्मा को SIT की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. मंटू पर दर्जनों हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं.

2:37 PM. 1 Oct 22 2:37 PM. 1 Oct

बक्सर पुलिस ने कुख्यात मुन्ना राजभर को किया गिरफ्तार

बक्सर पुलिस ने कुख्यात सुरेश राजभर के भाई मुन्ना राजभर को किया गिरफ्तार. पुलिस ने मुन्रा को रोहतास सीमा पर बसही के पास गिरफ्तार किया है. बता दें कि मुन्ना चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी है.

7:31 AM. 1 Oct 22 7:31 AM. 1 Oct

बिहार के विभिन्न देवी मंदिरों में आज मां कात्यायनी की हो रही पूजा

आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी की पूजा विधि-विधान के अनुसार करने से शक्ति, सफलता और प्रसिद्धि का वरदान प्राप्त होता है. वहीं, आज नवरात्रि के छठे दिन पटना के सभी देवी मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >